• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गायत्री परिवार की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 7 नवंबर को

Gayatri Parivar Indian culture knowledge test on November 7 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में इस वर्ष भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आगामी 7 नवंबर को किया जाएगा। गायत्री परिवार राजस्थान के प्रबंधक एवं मुख्य ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य बालकों के नैतिक, चारित्रिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की गहराई से परिचित कराएगी।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जयपुर जिला संयोजक नवरत्न पूरी ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने भी विद्यालय प्रधानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से समन्वय कर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में इस परीक्षा में सम्मिलित करने का प्रयास कर रहे हैं। परीक्षा समन्वयक गौरी शंकर कुमावत ने जानकारी दी कि इसमें कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थी एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कक्षा 5 व 6 के विद्यार्थियों हेतु पुस्तक शुल्क 35 रुपए कक्षा 7 से 12 के लिए 40 रुपए तथा महाविद्यालय स्तर पर 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा का केंद्र संबंधित विद्यार्थी के स्वयं के विद्यालय या महाविद्यालय में ही रहेगा। इस परीक्षा में राज्य स्तर, जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गायत्री परिवार द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gayatri Parivar Indian culture knowledge test on November 7
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian culture knowledge examination, akhil vishwa gayatri parivar, shantikunj haridwar, omprakash agarwal, jaipur, moral development, intellectual development, students, indian culture, news in hindi, latest news in hindi, news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved