• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार में पटवारी जगवीर सिंह बर्खास्त, कोर्ट से हो चुकी सजा

Patwari Jagveer Singh dismissed for corruption, sentenced by court - Hanumangarh News in Hindi

खास खबर। हनुमानगढ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के एक प्रकरण में दोषसिद्ध पाए जाने के बाद जिला कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी जगवीर सिंह को राजकीय सेवा से पदच्युत/डिस्मिसल कर दिया है। यह कार्रवाई माननीय सेशन न्यायाधीश, विशिष्ट न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), श्रीगंगानगर के 28 नवंबर, 2025 के निर्णय के आधार पर की गई है, जिसमें अभियुक्त को अलग-अलग धाराओं में दो वर्ष के कारावास व 5000 रुपए अर्थदंड तथा तीन वर्ष के कारावास व 7000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया था।
इस निर्णय के विरुद्ध जगवीर सिंह द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई, जिस पर उच्च न्यायालय ने विशिष्ट न्यायालय श्रीगंगानगर के आदेश से सजा को अपील के अंतिम निर्णय तक स्थगित कर दिया। हालांकि, उच्च न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि को स्थगित नहीं किया गया। इसी आधार पर राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 1958 के नियम 19(1) एवं राज्य सरकार के परिपत्र के प्रावधानों के तहत उन्हें सेवा में बनाए रखना अवांछनीय माना गया।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए तहसील भादरा के गांव बैर निवासी जगवीर सिंह पुत्र दुनीराम को दिनांक 9 अप्रैल, 2026 से राजकीय सेवा से पदच्युत (DISMISSAL FROM SERVICE) कर दिया है। आदेशानुसार, उन्हें निलंबन अवधि के दौरान दिए गए निर्वाह भत्ते के अतिरिक्त अन्य कोई परिलाभ देय नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि जगवीर सिंह की राज्य सेवा में नियुक्ति 23 अप्रैल, 2003 को हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patwari Jagveer Singh dismissed for corruption, sentenced by court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, district collector, patwari jagveer singh, dismissed, prevention of corruption act, government service, imprisonment, fine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved