• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वीप गतिविधियों के तहत जिला स्तरीय ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर की शुरुआत, सभी उपखंड कार्यालयों में होंगे शुरू

District level EVM demonstration center will be started in all subdivision offices as part of sweep activities - Hanumangarh News in Hindi

-जिला कलक्टर काना राम ने मॉक पॉल कर की शुरुआत

हनुमानगढ़। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम व वीवीपैट मशीन की जानकारी, मॉक पॉल हेतु चलाए जा रहे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कलक्टर काना राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनीता चौधरी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों ने ईवीेएम मशीनों पर मॉक पोल किया। जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालयों में ईडीसी की स्थापना कर अधिक से अधिक मॉक पॉल करवाने तथा ईवीएम की सुरक्षित कस्टडी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने, ईवीएम एवं वीवीपेट के प्रति आमजन की भ्रांतियों को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और सभी उपखण्ड कार्यालयों में सोमवार से ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता काउंटर लगाया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीेएम व वीवीपैट मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नितिन जांगिड़ द्वारा जानकारी दी गई। सीईओ सुनीता चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सहित हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, डिस्कॉम एसई के के कसवां, समाज कल्याण सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, ट्रेसरी ऑफिसर मनोज कुमार, सीडीईओ शक्ति रानी, डीईओ हंसराज जाजीवाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, निर्वाचन शाखा एएओ हंसराज वर्मा, सूचना सहायक तरसेम कुमार, कनिष्ठ सहायक उत्कर्ष एवं उपखण्ड कार्यालय के कर्मचारी समेत विधानसभा क्षेत्रों से आए सभी निर्वाचन कार्यालय कार्मिक व कलेक्ट्रेट कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level EVM demonstration center will be started in all subdivision offices as part of sweep activities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, lok sabha elections, evm, vvpat machine, demonstration center program, district election officer, kana ram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved