• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शिविरों में उमड़ रही भीड़

Crowd gathering in camps under Indira Gandhi smartphone scheme - Hanumangarh News in Hindi

-जिले में शुक्रवार को 221 लाभार्थियों को मिले स्मार्टफोन

हनुमानगढ़। मोबाइल से स्माइल उद्देश्य के साथ गुरुवार से शुरू हुए इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दो शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में दूसरे दिन जिले में 221 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिसके लिए राज्य सरकार ने ई-वॉलेट के माध्यम से 15 लाख 02 हजार 800 रूपए कि राशि हस्तानांतरित की। शिविरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है । जिले में प्रथम चरण में वितरित होंगे 74,772 स्मार्टफोन
जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि जिले के 74 हजार 772 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे । जिसमें भादरा ब्लॉक में 12 हजार 182, हनुमानगढ़ में 16 हजार 205, नोहर में 12 हजार 645, पीलीबंगा में 12 हजार 221, रावतसर में 7 हजार 272, संगरिया में 7 हजार 13, टिब्बी में 7 हजार 234 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे ।
जनाधार में मोबाइल नंबर करवाए अपडेट
संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थी जनाधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर अवश्य अपडेट करवा ले तथा जन जनाधार में अपडेट मोबाइल नंबर ही साथ लेकर आए क्योंकि उसी मोबाइल नंबर पर संदेश आएगा, और उसके बाद ही स्मार्टफोन शुरू हो पाएगा ।
40 दिनों तक चलेंगे कैंप
योगेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन व टाउन स्थित नगर परिषद सभागार में स्मार्टफोन वितरण के लिए कैंप आयोजित किया जा रहे है। लाभार्थियों को विभाग द्वारा स्मार्टफोन वितरण की दिनांक व समय का संदेश किया जाएगा उसी अनुसार लाभार्थी निर्धारित समय को ही शिविर में आए। शिविर आगामी 40 दिनों तक संचालित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Crowd gathering in camps under Indira Gandhi smartphone scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, indira gandhi smartphone scheme, district collectorate, rukmani riar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved