• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र सरकार बनाए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद संबंधी कानून- सीएम अशोक गहलोत

Central government should make law related to procurement on minimum support price - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा साढ़े चार वर्षों में प्रदेशवासियों को सुशासन देने का प्रयास किया गया है। प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर राहत प्रदान की गई है। जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। प्रदेशवासियों को मंहगाई से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

गहलोत शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के पश्चात यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री से नहरों के संबंध में की चर्चा

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नहरों की बदहाल स्थिति के बारे में बताया और पंजाब से आने वाले प्रदूषित पानी की समस्या के समाधान पर चर्चा की। इस प्रदूषित पानी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज बढ रहे हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेतों में डिग्गी बनाने के लिए दी जा रही सब्सिडी बढाई गई है। मनरेगा में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार का प्रावधान किया गया है।

केंद्र सरकार बनाए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद संबंधी कानून
गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद संबंधी कानून बनाना चाहिए, जिससे किसानों की आय बढ़ सके। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद की 25 प्रतिशत की पाबंदी को हटाकर 100 प्रतिशत खरीद के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना के लिए लिखा पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने आगामी जनगणना में जातिगत गणना की आवश्यकता को दोहराते हुए कहा कि हर वर्ग को न्याय सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरबंदी के मद्देनजर आमजन के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन को अग्रिम राशि उपलब्ध करवाते हुए अतिरिक्त टैंकर लगाने सहित बेहतर पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विरुद्ध प्रबंधन बेहतरीन रहा। दुनिया के कई देशों ने यहां के भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ की। राज्य सरकार ने इस दौरान दवाईयों और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central government should make law related to procurement on minimum support price
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved