• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज मीणा ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

Secretary of the District Legal Services Authority, Mr. Manoj Meena, conducted a surprise inspection of the Government Observation Home. - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), डूंगरपुर के निर्देशानुसार सचिव मनोज मीणा ने बुधवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 11 बालक निरुद्ध पाए गए। सचिव मीणा ने इन बालकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनके प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही, उन्हें उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संस्थान में 6 ऐसे बालक हैं जिन्हें देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता है तथा सभी बालक नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान एक गुमशुदा बालक मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने विशेष संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने मौके पर ही संबंधित को बालक की उचित काउंसलिंग करने के निर्देश दिए ताकि उसका मनोवैज्ञानिक डर दूर हो सके तथा वह अपने घर पता ठिकाना बता सके जिससे उसे उसके घर पहुँचाया जाए और उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाए।
सचिव श्री मीणा ने सम्प्रेक्षण गृह की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और बालकों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि बालकों के सुधार और उनके अधिकारों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Secretary of the District Legal Services Authority, Mr. Manoj Meena, conducted a surprise inspection of the Government Observation Home.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur observation home inspection, manoj meena inspection, district legal services authority dungarpur, rajasthan state legal services authority, missing child counseling, juvenile home inspection, child rights awareness, legal services authority action plan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved