• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर देशलदान का आसपुर दौरा अस्पताल, तहसील व छात्रावास व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

District Collector Deshaldan Tours Aspur: Reviews Hospital, Tehsil, and Hostel Facilities; Issues Necessary Directives - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने दवा भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्त चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, लैब टेक्नीशियन, सफाईकर्मियों एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर एवं वार्मर मशीन को चालू करवाकर उनकी कार्यप्रणाली जांची तथा स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण एवं अस्पताल में साफ-सफाई हेतु टेंडर प्रक्रिया की भी जानकारी ली।
रोगियों और परिजनों से लिया फीडबैक जिला कलक्टर ने प्रसूति कक्ष एवं महिला प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती महिलाओं के परिजनों से संवाद किया। उन्होंने भोजन व्यवस्था एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया।
इस अवसर पर टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्यप्रकाश कसवा, तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा, डायनोंकोलॉजिस्ट डॉक्टर वासुदेव, ऑर्थो पीडि़शियन डॉक्टर आशीष चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर हितपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, दुर्गा भील सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपकोष एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण
जिला कलक्टर देशलदान ने उपकोष कार्यालय आसपुर का निरीक्षण कर न्यायिक एवं गैर-न्यायिक स्टाम्प तथा पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं भवन मरम्मत की स्थिति की समीक्षा करते हुए परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनजाति बालिका छात्रावास का भी किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने वीर बाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, आसपुर का निरीक्षण कर छात्रावास अधीक्षक दीपिका शर्मा से छात्राओं की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं राशन सामग्री खरीद सहित छात्राओं की दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने भोजन कक्ष में छात्राओं से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा मेन्यू अनुसार भोजन मिलने की जानकारी देने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। साथ ही छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास में विद्युत सुविधा के अभाव एवं भवन मरम्मत की आवश्यकता सामने आने पर जिला कलक्टर ने शीघ्र विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाने एवं समय पर मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्यप्रकाश कसवा, तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Deshaldan Tours Aspur: Reviews Hospital, Tehsil, and Hostel Facilities; Issues Necessary Directives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, district collector deshldan, chc aspur, health services inspection, ladli protsahan yojana, tribal hostel, rajasthan government, hospital management, rural healthcare, student welfare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved