• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सचिव रेखा यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

Secretary Rekha Yadav inspected the Sakhi One Stop Center, Child Welfare and Juvenile Home. - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर तथा बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान बालक-बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अधोसंरचना की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर एवं बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह में भवन की संरचनात्मक स्थिति, वेंटिलेशन एवं प्राकृतिक प्रकाश की व्यवस्था, परिसर में सामान्य स्वच्छता का स्तर, निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त स्थान, सुरक्षा हेतु बाउंड्री वाल एवं प्रवेश नियंत्रण की व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं के अंतर्गत डॉरमेट्री, कमरों की उपलब्धता, पर्याप्त छात्रावास, कमरे, आयु के अनुसार अलग-अलग आवास, बिस्तर सुविधाएं, भंडारण व्यवस्था, स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर व्यवस्था शौचालय एवं स्नानगृह, बाथरुम एवं कार्यशील स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कचरा निस्तारण प्रणाली, भोजन एवं पोषण भोजन की गुणवत्ता कच्चे खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण की व्यवस्था, भोजन रजिस्टर संधारित बीमार बालिकाओं हेतु विशेष आहार की व्यवस्था उपलब्धता, रसोईघर में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिक उपचार किट, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के साथ साझेदारी, सीसीटीवी कैमरे, आगंतुक रजीस्टर का रखरखाव, शिकायत पेटिका, शिकायत निवारण तंत्र एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर सचिव द्वारा बारिकी से निरीक्षण किया गया साथ ही निरीक्षण दौरान वन स्टॉप सेंटर में एक बालिका उपस्थित मिली एवं एक बालिका को मेडिकल के लिए एवं एक अन्य को बयान के लिए ले जाया गया था। बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह में दो शिशु मिले एवं एक देखरेख एवं संरक्षण बालक उपस्थित मिला एवं शिशु गृह में बच्चों के लिए उपलब्ध चद्दर एवं तकिया की साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही रसोईघर का भी निरीक्षण किया एवं निरीक्षण दौरान रसोईघर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए साथ ही ऊपर जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, उनके संबंध में अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए एवं शीघ्र अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Secretary Rekha Yadav inspected the Sakhi One Stop Center, Child Welfare and Juvenile Home.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, rajasthan state legal services authority, district legal services authority dholpur, rekha yadav inspection, sakhi one stop center, juvenile home inspection, child care facilities, women safety center, legal services authority rajasthan, child protection system india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved