• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने पिपरेट अंत्योदय शिविर का किया निरीक्षण

Divisional Commissioner Dr. Tina Soni inspected the Pipret Antyodaya Camp - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत उपखण्ड सैपऊ की ग्राम पंचायत पिपरेट में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। डॉ. सोनी ने अधिकारियों और कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकार की मंशानुसार योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी रूप से दिया जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से टीबी मरीजों को निक्षय किट उपलब्ध कराने एवं उपचार के फॉलोअप करने के निर्देश दिए, ताकि टीबी रोगियों को पूर्ण स्वस्थ किया जा सके। संभागीय आयुक्त ने राजस्व, ग्रामीण विकास, जलदाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय समेत अन्य विभागों की गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने एनएफएसए के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, पेयजल टंकियों की सफाई और लीकेज मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
डॉ. सोनी ने ग्रामीणजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों के निस्तारण, जलदबाव की जांच, नहर पटरों की मरम्मत, नामांतरण के लंबित मामलों का निपटारा, पौधा वितरण, रास्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान, मृदा नमूना संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, आपसी सहमति से बंटवारा, बीपीएल परिवारों का सर्वे, मंगला पशु बीमा में रजिस्टर्ड पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, लंबित नल कनेक्शनों का समाधान, पशुओं के टीकाकरण व उपचार, आयुष्मान कार्ड वितरण, और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divisional Commissioner Dr. Tina Soni inspected the Pipret Antyodaya Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, divisional commissioner dr tina soni, pandit deendayal upadhyay antyodaya sambal fortnight, camp, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved