धौलपुर। जिले में बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। आंगई गांव निवासी अशोक देर रात गैंगसा यूनिट में काम करके घर लौट रहा था। इस दौरान आंगई ताल के पास किसी अज्ञात वाहन ने अशोक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में अशोक को धौलपुर के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही सुबह बाइक से दिल्ली से झांसी जा रहे पति-पत्नी को एनएच तीन पर सागरपाड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। घायल पति-पत्नी किशन और राधा को पुलिस की मदद से धौलपुर के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope