• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रैली निकालकर ग्रामीणों और अन्य लोगों को किया बाल विवाह न करने के प्रति जागरूक

By organizing a rally, villagers and other people were made aware about not doing child marriage - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और निदेशालय बाल अधिकारिता विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार आगामी वैवाहिक सावों पर बाल विवाह प्रतिषेध सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता अभियान एक्शन प्लान के तहत शुक्रवार को बाड़ा हैडरशाह महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय से सिटी जुबली हाल तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे रेखा यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। एडीजे यादव द्वारा बताया गया कि आगामी सावों पर बाल विवाह रोकने हेतु प्राधिकरण तत्पर है और किसी भी माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जावेगी। सहायक निदेशक डीसीपीयू विश्व देव पांडेय द्वारा बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर किसी भी समय फोन कर बाल विवाह की गोपनीय शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अतिरिक्त कार्यालय के दूरभाष संख्या 05642-299112 तथा बाल कल्याण समिति में भी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराई जा सकती है।
रैली के दौरान लगभग 120 से अधिक बालिकाएं, स्काउट गाइड के छात्र सम्मिलित हुए एवं बाल विवाह निषेध का संदेश दिया गया। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अब गाँव का सरपंच भी बाल विवाह के लिये सीधे तौर पर जिम्मेदार बनाया गया है एवं उस पर भी मुकदमा चलाये जाने का प्रावधान है।
प्रिंटिंग प्रेस वालों को भी बाल विवाह रोकथाम हेतु शादी के कार्डों पर जन्मतिथि लिखने हेतु निर्देश जारी किये हुए हैं। रैली में निजी सहायक जगदीश जादौन, ओआरडब्ल्यू योगेश शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट कनुप्रिया कौशिक, स्कूली बालिकाएं, काउंसलर शाहिदा फारूकी, पूजा शर्मा सहित बाड़ा हैडरशाह और सिटी कोतवाली स्कूल की बालिकाएं और शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-By organizing a rally, villagers and other people were made aware about not doing child marriage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, rajasthan state legal services authority, child rights, women empowerment department, rally, public awareness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved