• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुजली की दवा की जगह डॉक्टर ने दिया मौत का इंजेक्शन, परिजन कर रहे हैं गिरफ्तारी की मांग

The patient had come to take medicine for itching the doctor gave injection and he died - Deeg News in Hindi

डीग। जिले के कामां थाना इलाके में इंजेक्शन लगवाने के बाद व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ खुजली शिकायत के बाद समीप के डॉक्टर पास गया था.जानकारी के अनुसार उसके गर्दन के पीछे दाद हो गया था जिसकी दवा के लिए वह डॉक्टर के पास पहुंचा था. डॉक्टर ने इलाज के दौरान व्यक्ति के इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर आ गया। घर आते ही वह बेहोश हो गया। व्यक्ति की पत्नी उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से मेरे भाई की जान गई है. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के जेक्शन लगाने के बाद ही तबियत खराब होने लगी थी। मरने वाले युवक का नाम रंजीत बताया जा रहा है और डॉक्टर की क्लिनिक घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। आरोपी डॉक्टर का नाम भगवान सिंह है। परिवार अभी भी शव को साथ ले कर जाने को तैयार नहीं है और उनका कहना है कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। कामां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच चुकी है। रंजीत की मौत की खबर सुनने के बाद से डॉक्टर क्लिनिक से फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The patient had come to take medicine for itching the doctor gave injection and he died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patient, medicine, injection, deeg, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved