• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रॉयल्टी के नाम पर गुंडागर्दी और अवैध वसूली ; पुलिस के नाम पर भी वसूले जा रहे पैसे, FIR दर्ज

Extortion and hooliganism in the name of royalties; money also being extorted in the name of the police, FIR registered - Deeg News in Hindi

पहाड़ी। मेवात क्षेत्र के पहाड़ी में रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा अवैध खनन और अवैध वसूली का बड़ा सिंडिकेट सामने आया है। स्थानीय निवासी की शिकायत पर पुलिस ने रॉयल्टी ठेकेदार के दो गुर्गों के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर न केवल वाहन चालकों से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं, बल्कि पुलिस के नाम पर भी 'एंट्री' ली जा रही है। धौलेट निवासी शाकिर पुत्र रज्जाक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में खनन कार्य के लिए 'गैलेक्सी माइनिंग कंपनी' को रॉयल्टी का ठेका दिया गया है। आरोप है कि इस कंपनी के कर्मचारी दौलत सिंह और कोतवाल सिंह क्षेत्र में दबंगई के जरिए अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, राज्य सरकार ने रॉयल्टी की दर 60 रुपये प्रति टन निर्धारित की है, लेकिन ठेकेदार के ये कर्मचारी जबरन 85 से 100 रुपये प्रति टन वसूल रहे हैं। इसके अलावा, हर गाड़ी से 500 से 1000 रुपये पुलिस खर्चा के नाम पर अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। एफआईआर के मुताबिक, यह खेल केवल अवैध वसूली तक सीमित नहीं है।
ठेकेदार के कर्मचारी बिना कांटा लगाए और बिना किसी आधिकारिक रसीद के निजी पर्चियों पर वसूली कर रहे हैं। गाड़ियों में क्षमता से तीन गुना ज्यादा माल भरा जाता है, लेकिन कागजों में उसे कम दिखाया जाता है ताकि सरकारी राजस्व की चोरी की जा सके। अवैध रूप से खनन किया गया पत्थर चोरी-छिपे हरियाणा राज्य में भेजा जा रहा है, जिससे राजस्थान सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब स्थानीय लोग या वाहन चालक इस अवैध वसूली का विरोध करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और खनन कार्य बंद कराने की धमकी दी जाती है। पहाड़ी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 4/21 MMDR एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) व 308(2) (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक (ASI) कोमल सिंह को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Extortion and hooliganism in the name of royalties; money also being extorted in the name of the police, FIR registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pahari, mewat, illegal mining, extortion, royalty contractor, police syndicate, fraud case, entry fee, driver exploitation, deeg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved