• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीग महोत्सव 10 अक्टूबर कोः शोभायात्रा से लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों तक होंगे कार्यक्रम

Deeg Festival on October 10: Events ranging from procession to performances by folk artists - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग डीग महोत्सव का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। महोत्सव के तहत शोभायात्रा, दमखम कबड्डी, मूंछ, रस्सा-कस्सी, राधा-कृष्ण पोशाक एवं साफा बांधने की प्रतियोगिताओं सहित रंगीन फव्वारे, दीपदान और राजस्थान के लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने तथा महोत्सव के दौरान आमजन एवं प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुबह शोभायात्रा, इसके बाद प्रतियोगिताएंः
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में स्थानीय विद्यालयों के बच्चे, स्थानीय गणमान्यजन तथा पर्यटन विभाग द्वारा आमंत्रित लोक कलाकार शामिल होंगे। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद को शोभायात्रा मार्ग की सफाई, रंगोली, आमजन के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग को शोभायात्रा में कलश यात्रा आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधिकारियों को निर्धारित शोभायात्रा मार्ग पर ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को शोभायात्रा में शारीरिक शिक्षकों की ड्यूटी एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। सुबह 10 से 11 बजे तक मेला मैदान में दमखम-कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
इसके बाद मेला मैदान में ही 11 से 12 बजे तक मूंछ प्रतियोगिता, दोपहर 12 से 1 बजे तक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता, 1 से 2 बजे तक राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता तथा डीग महल में दोपहर 2 बजे से साफा बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिह्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
शाम को रंगीन फव्वारे और दीपदानः
महोत्सव के तहत शाम 5 बजे से डीग महल में ‘डीग के रंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत रंगीन फव्वारों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जल व्यवस्था जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। शाम 6 बजे से डीग महल के जल महल में 2000 दीपों का दीपदान किया जाएगा। शाम 7:30 बजे से मेला मैदान में राजस्थान के लोक कलाकारों एवं अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
पर्यटन विभाग को लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने खेल प्रतियोगिताओं के दौरान आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आयोजन से जुड़े सभी कार्यों में आपसी समन्वय रखते हुए व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर देवेंद्र परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, उपखंड अधिकारी डीग अमित कुमार मीना, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग हिमांशु मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deeg Festival on October 10: Events ranging from procession to performances by folk artists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg festival 2026, rajasthan tourism, deeg palace colored fountains, cultural folk performances, radha krishna costume contest, turban tying competition, bharatpur heritage, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved