• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीग में ‘ऑपरेशन प्रहार’: 51 किलो गांजा जब्त, बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे 3 तस्कर गिरफ्तार

Operation Prahar in Deeg: 51 kg Ganja Seized; 3 Smugglers Arrested After Breaking Through Barricades - Deeg News in Hindi

डीग। जिले में आगामी नगर निकाय चुनावों और उत्तर प्रदेश सीमा से सटे होने के कारण संदिग्ध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत डीग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में थाना कोतवाली डीग और जिला डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 51.120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी कारें और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भागे तस्कर, मालीपुरा मोड़ पर घेराबंदी कर दबोचा गश्त एवं सघन चेकिंग के दौरान डीएसटी टीम प्रभारी अमर सिंह उप-निरीक्षक को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गोवर्धन (उत्तर प्रदेश) की तरफ से दो गाड़ियों में भारी मात्रा में गांजा लेकर बहज होकर डीग की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर बहज चौकी पर नाकाबंदी कर गाड़ियों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन तस्कर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर तेज रफ्तार में डीग की ओर भाग निकले।
डीएसटी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना एसपी कंट्रोल रूम और थानाधिकारी कोतवाली डीग हीरालाल को दी। कोतवाली पुलिस ने मालीपुरा मोड़ पर तुरंत नाकाबंदी की। पीछे से पीछा कर रही डीएसटी टीम और आगे नाकाबंदी पर खड़ी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तीनों तस्करों को दो गाड़ियों स्विफ्ट डिजायर व बलेनो सहित दबोच लिया।
दोनो कारों में 10 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा
तलाशी में स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एचआर 55 एटी 4446 से चार पैकेटों में कुल 20 किलो 520 ग्राम गांजा तथा बलेनो कार नंबर आरजे 05 सीसी 4912 से छह पैकेटों में कुल 30 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
आरोपियों द्वारा गांजे के परिवहन के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर थाना कोतवाली डीग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले का अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू निवासी रामपुरा थोक बहज, थाना डीग है, जबकि शीशपाल और नरेश दोनों बल्लभगढ़, हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Prahar in Deeg: 51 kg Ganja Seized; 3 Smugglers Arrested After Breaking Through Barricades
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg news, rajasthan police, operation prahar, ganja seized, drug smuggling, deeg police, rajasthan crime news, narcotics seizure, ndps act, drug trafficking, inter state smugglers, uttar pradesh border, deeg crime, police action, ganja smuggling, bharatpur news, rajasthan crime, drug seizure, police raid, crime news rajasthan, crime news in hindi, crime news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved