दौसा (ब्यूरो)। सोमवार को दौसा जिले में भाजपा के स्टार प्रचारकों के तूफानी दौरे हुए। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभा व रोड शो किए। लालसोट में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ बोले कि शौर्य और पराक्रम की धरा ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान के लालसोट विधानसभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन राष्ट्रवाद के साथ है, भाजपा के साथ है।
सुरक्षा, सुशासन और विकास के लिए भाजपा आवश्यक है, आस्था के सम्मान के लिए भाजपा आवश्यक है। राजस्थान आज कराह रहा है। कहीं कन्हैयालाल की हत्या होती है। कहीं बहन और बेटियो के साथ जिस प्रकार का अपराध होता है आज इस बदहाल स्थिति के लिए राजस्थान जाना जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह सिंह शेखावत को याद करते हुए कहा उनके समय में राजस्थान का विकास हुआ था। विकास ठप्प पड़ा है नौजवान बेरोजगार हैं, अन्नदाता किसान बदहाल स्थिति में है, बहन और बेटियो की सुरक्षा खतरे में है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में नंबर एक पर ला दिया है। महिला अपराध, साइबर अपराध, बिजली की दरों, डीजल, पेट्रोल वैट, महंगाई, टैक्स और परीक्षाओं में पेपर लीक में भी नंबर एक पर है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकसित देशों में नंबर वन पर स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे देशों में सम्मान पलक पावड़े बिछाकर होता है। यह भारत के 142 करोड़ लोगों का सम्मान होता है। कांग्रेस के शासन काल में भारत की सीमाओं में घुसपैठ होती थी। आज मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।
महुवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रोड शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मंत्री गोलमा देवी का लोगों ने माल जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हिंडौन रोड पहुंचकर सभा की। जोशी ने कहा कि भारी भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने के लिए राजस्थान की जनता ने कमर कस ली है।
बांदीकुई में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रोड शो किया। सिकंदरा रोड से शहर के मुख्य बाजारों से गुजरता हुआ अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुआ। ईरानी का लोगों ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ईरानी ने रथ में सवार होकर रोड शो किया।
पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह लेंगे भाग, नीतीश कुमार कर सकते हैं विशेष राज्य के दर्जे की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा, चुनाव में हार से पार्टी के मोल-भाव की शक्ति कम नहीं होगी
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सरकार के छह सलाहकारों को बर्खास्त किया
Daily Horoscope