• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ठाकुर जी के भात भरण के साथ पाट उत्सव का हुआ भव्य समापन

The grand Pat Utsav concluded with the ceremonial feeding of Thakur Ji. - Dausa News in Hindi

लालसोट । श्री श्याम मंदिर लालसोट में आयोजित 19 दिवसीय विशाल पाट उत्सव का समापन चतुर्थी दिवस पर ठाकुर जी के भात भरण के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज (रतलाम) ने नानी बाई के मायरा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया। कथा में भात न्योतने से लेकर भात भरण तक नरसी की ठाकुर जी के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का सजीव चित्रण किया गया, जिसे जीवंत झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। “बीरा भात भरण ने आयो रे” के भावपूर्ण प्रसंग ने भक्तों को भावुक कर दिया। कथा के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने भात भरा और मंच पर ठाकुर जी को विधिवत विराजमान किया गया। श्याम मंदिर में श्याम बाबा का कोलकाता के फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर झूमते हुए देर रात तक ठाकुर जी को रिझाया।
इस अवसर पर सोनू बिनोरी, सुभाष भिवाल, द्वारका गर्ग, कृष्ण छिपा, महेश साहू, राजेश चौधरी, रामचरण बोहरा, राजेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश जोशी, विपिन अग्रवाल, मनीष बडाया, अशोक गौतम, विष्णु अग्रवाल, राजेश वेध, नरेश गर्ग, बबलू ठाकुरिया, कैलाश सैनी, राहुल चौधरी, शीतल बडाया, रघु मिश्रा, सुभाष ठाकुरिया, ओमप्रकाश शर्मा, रमन शर्मा, मुकेश बुटेला, जगदीश अग्रवाल, अशोक लाखनपुर, अर्चना नाटाणी, सभापति पिंकी चतुर्वेदी, रश्मि गर्ग, मीना ठाकुरिया, सीमा पंसारी, पिंकी चौधरी, रेखा सैनी, ज्योति गौतम, दीपा चौधरी, सावित्री जांगिड़, मंजू चौधरी, राखी सोनी, मुक्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्री श्याम जनउपयोगी संस्थान बांदीकुई, श्री श्याम परिवार गंगापुर सिटी, रामगढ़, मंडावरी, दौसा, जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्याम भक्तों ने देर रात तक कथा का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The grand Pat Utsav concluded with the ceremonial feeding of Thakur Ji.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand pat utsav, concluded, ceremonial, feeding, thakur ji, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved