• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में परमार्थ योग सेवा संस्थान का वार्षिक स्नेह मिलन, बना भक्ति–उत्साह और सौहार्द का माहौल

The annual Sneh Milan  of the Parmarth Yoga Seva Sansthan in Dausa was held amidst an atmosphere of devotion, enthusiasm, and harmony. - Dausa News in Hindi

दौसा। परमार्थ योग सेवा संस्थान का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह उत्साह, भक्ति और सौहार्द के वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता लोकेश शर्मा संस्कृत ने बताया कि परमार्थ योग सेवा संस्थान का उद्देश्य केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक उन्नति और सामुदायिक सद्भाव को एक ही मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्नेह मिलन आयोजनों से सदस्यों में आपसी विश्वास, सहयोग और पारिवारिक भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान वर्षभर विभिन्न योग शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और सामाजिक सेवाओं के माध्यम से समाज के सर्वांगीण उन्नयन की दिशा में कार्य करता रहता है। स्नेह मिलन समारोह उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ सभी सदस्य एकत्र होकर भक्ति, सेवा, स्नेह और प्रेम के भाव को साझा करते हैं। योग गुरु सुरेश शर्मा ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर सभी सदस्यों के मध्य संवाद और भाईचारे को सुदृढ़ करने को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके पश्चात प्रसाद वितरण के साथ पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
योग शिक्षिका कीर्ति शर्मा के संयोजन में स्नेह मिलन समारोह में सभी आयु वर्ग के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कुर्सी दौड़, योग प्रश्नोत्तरी, योग आसन प्रदर्शन के साथ-साथ बाल एवं महिला वर्ग के लिए विशेष स्पर्धाएँ शामिल थीं। प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विजेताओं को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
संस्थान के संरक्षक ओमप्रकाश खंडेलवाल के अनुसार परमार्थ योग सेवा संस्थान का यह आयोजन समाज में सेवा, स्वास्थ्य, योग एवं सद्भावना की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कार्यक्रम में डीएसपी रवि शर्मा, पूर्व एडीएम आरके मीना, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा संगीता मानवी, नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन, पूर्व तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, ज्ञान सागर के निदेशक राहुल जैमन, सीताराम ट्रांसपोर्ट, सत्यनारायण ट्रांसपोर्ट, ओमप्रकाश खंडेलवाल, पुष्पा डंगायच, पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी ममता गुप्ता, पतंजलि महिला योग समिति की तहसील प्रभारी वंदना खंडेलवाल, उद्योगपति पीएम सिंघानिया, डॉ. सतीश खंडेलवाल, आरटीओ निरीक्षक बीएल मीना, चीफ मैनेजर बाबूलाल मीना, योग साधना केंद्र राज्य प्रभारी दिनेश शर्मा, एडवोकेट विनोद विजय, डॉ. यश शर्मा, संजू, नेहा प्रजापत, रामचंद्र गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, विमला शर्मा, राखी, ललिता, मनोज, अंजू, कैलाश, चारु आदि गणमान्य सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The annual Sneh Milan of the Parmarth Yoga Seva Sansthan in Dausa was held amidst an atmosphere of devotion, enthusiasm, and harmony.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: annual sneh milan, parmarth, yoga seva sansthan, dausa, devotion, enthusiasm, harmony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved