• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भागवत कथा में सजाई गोवर्धन धारण की झांकी, लगाया छप्पन भोग

Tableau of Govardhan Dharan decorated in Bhagwat Katha, Chhappan Bhog offered - Dausa News in Hindi

दौसा। गिरिराज धरण मंदिर में चल रही भागवत कथा में रविवार को गोवर्धन धारण की झांकी सजाई गई एवं छप्पन भोग लगाया गया। इस प्रसंग में भगवान कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पंडित अश्वनी मिश्रा ने भगवान कृष्ण की बाल लीला व गोवर्धन धारण सहित कई प्रसंग सुनाए। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। जरा इतना बता दें कान्हा तेरा रंग काला क्यों..., नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जैसे भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। पूतना का उदाहरण देते हुए मिश्रा ने कहा कि जीवन में जब भी कोई बुराई आती है तो, वह सौंदर्य का रूप लेकर आती है। पूतना भी जब श्री कृष्ण को मारने आई तब अप्सरा बन कर आई थी। इस दौरान कथा के मुख्य अजमान राजेंद्र विजय, लोकेश कलोता, कैलाश विजय, सत्यनारायण, निर्मल, ब्रजमोहन, रमाकांत, रोहित व द्वारका प्रसाद विजय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tableau of Govardhan Dharan decorated in Bhagwat Katha, Chhappan Bhog offered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, giriraj dharan temple, bhagwat katha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved