• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हड़तालः दौसा में बंद 110 पेट्रोल पंप, दो दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Strike: 110 petrol pumps closed in Dausa, petrol and diesel will not be available for two days - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। जिले के पेट्रोल पंपों की रविवार को हड़ताल शुरू हो गई। सुबह 6 बजे से 48 घंटे के लिए जिलेभर में पेट्रोल पंप बंद कर दिए। लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों की जयपुर में मुख्यमंत्री से वार्ता चलने के कारण उपभोक्ताओं को हड़ताल खत्म होने की आस है। जिले में अगले दो दिन पेट्रोल पंप बंद करने की घोषणा के बाद सुबह हड़ताल शुरू कर दी गई। पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की है। इसकी वजह से जिले में 110 पेट्रोल पंप पर बिक्री बंद रही। दौसा शहर में 15 पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के जिला सचिव चंद्र मोहन जायसवाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल रखी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी वार्ता के लिए बुलाया है। ऐसे में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सीएम की वार्ता के बाद आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले डीजल पेट्रोल के दामों पर वैट कम कराने की कोशिशों में विफल रहे राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर सरकार पर दबाव बनाने को हड़ताल रखी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के 90 दिनों में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया जाएगा लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strike: 110 petrol pumps closed in Dausa, petrol and diesel will not be available for two days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, petrol pumps, strike, closed, 48 hours, ongoing talks, chief minister, jaipur, consumers, rajasthan petroleum dealers association, vat, reduction, sales, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved