• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में 1 दिसंबर को राज्य स्तरीय कराटे ट्रायल, चयनित खिलाड़ी उदयपुर चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिनिधित्व

State-level Karate Trials in Dausa on December 1st; Selected Players to Represent in Udaipur Championship - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला कराटे संघ की ओर से 7वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2025-26 के लिए चयन ट्रायल 1 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल पवन मार्शल आर्ट अकैडमी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। संघ के पदाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि जो खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, वे आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो और जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लेकर आएँ। ट्रायल में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के सभी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता संचालन के लिए मुख्य निर्णायक के रूप में नेशनल रेफरी पवन कुमार शर्मा, जयशिखा शर्मा, संघ के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, और सह कोच आशा शर्मा मौजूद रहेंगे। इस चयन प्रक्रिया में सफल खिलाड़ी राजस्थान भारत कराटे चैंपियनशिप, उदयपुर में हिस्सा लेंगे, जो 6 से 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। जिला संघ को उम्मीद है कि दौसा के कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय मंच पर अपना दमखम दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State-level Karate Trials in Dausa on December 1st; Selected Players to Represent in Udaipur Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state-level karate, trials, dausa, selected players, represent, udaipur, championship, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved