• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरपीएससी शिक्षक फोरम ने पुलिसकर्मियों की मांगों को बताया जायज, मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की अपील

RPSC Teachers Forum called the demands of the policemen justifiable, appealed to the Chief Minister for an early solution - Dausa News in Hindi

दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम ने राजस्थान पुलिस कर्मियों की मांगों को उचित बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की है। फोरम के प्रवक्ता अभय सक्सेना ने कहा कि पुलिसकर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन समाधान न होने के कारण उन्होंने होली जैसे पावन पर्व से भी दूरी बनाकर विरोध जताया है। फोरम के जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या और जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने कहा कि अन्य विभागों की तरह पुलिस में भी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के तहत प्रमोशन, वेतन विसंगति का समाधान और साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। पुलिसकर्मियों को अन्य सरकारी विभागों के समान सुविधाएं, बेहतर वेतनमान और उत्तम भोजन मिलना चाहिए। फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने कहा कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों का आत्मबल बढ़ाना सभी का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे पुलिस कर्मियों की मांगों को संवेदनशीलता से देखते हुए जल्द समाधान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RPSC Teachers Forum called the demands of the policemen justifiable, appealed to the Chief Minister for an early solution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rpsc, teachers, forum, chief minister, solution, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved