• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैरवा समाज सुधार महापंचायत की तैयारी शुरू

Preparations for Bairwa Samaj Sudhar Mahapanchayat begin - Dausa News in Hindi

दौसा। अखिल भारतीय बैरवा महासभा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज सुधार के लिए महापंचायत बुलाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। महापंचायत में समाज सुधार के 13 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों से गणमान्य नागरिक, कर्मचारी-अधिकारी, युवा वर्ग एवं समाज के पंच-पटेल सम्मिलित होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैरवा महापंचायत आगामी 18 मई को डोरिया गार्डन, गणेशपुरा रोड पर आयोजित होगी। इस महापंचायत के आयोजन के लिए नगर पालिका भंडारेज के अध्यक्ष राम प्रसाद बैरवा को संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही मोहनलाल बेरवा (टोरडा), कल्याण सहाय गोठवाल, भोमाराम और चिमनलाल डोरिया को सहसंयोजक बनाया गया है। जिले के सभी संयोजक और तहसील अध्यक्षों को उपसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री धन्नालाल बैरवा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for Bairwa Samaj Sudhar Mahapanchayat begin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preparations, bairwa, samaj, sudhar, mahapanchayat, begin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved