• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निकाय चुनाव को लेकर भांडारेज में पुलिस का फ्लैग मार्च

Police Flag March in Bhandarej Ahead of Municipal Body Elections - Dausa News in Hindi

दौसा। आगामी 9 सितम्बर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भांडारेज में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से एएसपी शंकर लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस टीम द्वारा भांडारेज के मुख्य बाजार, होलीपाड़ा, भंडाना दरवाजा, खेडली दरवाजा, मीना दरवाजा, बावड़ी दरवाजा, लालासर रोड एवं बाग की ढाणी सहित विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का संदेश दिया गया तथा विश्वास दिलाया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना तथा आम मतदाताओं को यह विश्वास दिलाना रहा कि वे बिना किसी डर, दबाव अथवा भय के अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रयोग कर सकें।
इस दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा, थानाधिकारी थाना सदर, थानाधिकारी कोतवाली दौसा, थानाधिकारी महिला थाना, QRT टीम दौसा सहित पुलिस जाब्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police Flag March in Bhandarej Ahead of Municipal Body Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, bhandarej news, municipal elections 2026, rajasthan municipal election, police flag march, dausa police, election security, law and order, peaceful voting, fear free voting, election preparation, rajasthan police, voter safety, qrt team, dausa rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved