• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, घर-घर हुई घट स्थापना

Navratri Festival Begins; Ghat Sthapana Performed in Homes - Dausa News in Hindi

-शक्तिपीठों पर अनुष्ठान शुरू, महाकाली मंदिर की महाआरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु लालसोट। लालसोट उपखंड मुख्यालय सहित समूचे क्षेत्र में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। नवरात्र के पहले दिन घर-घर में घट स्थापना की गई। वहीं, क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों और शक्तिपीठों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
लालसोट के महाकाली मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाकाली माता का भव्य शृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। शाम सात बजे बाद आयोजित महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महंत बनवारी लाल व्यास के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा की आरती कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली, संजय ऐरण सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित


लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर अग्रवाल समाज द्वारा रविवार को अग्रसेन महाराज की भविष्यवयात्रा शहर के प्रमुख मार्ग को रोककर निकल गई इस अवसर पर आकर्षक महोत्सव के तहत समाज की सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति सेसंजय ऐरण दौलतपुरा वालों को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग डीडवाना वालों ने अपने पद से त्यागपत्र देकर कार्यकारिणी भंग कर दी। इसके बाद नवीन अध्यक्ष पद के लिए संजय ऐरण के नाम पर सर्वसम्मति बनी। समाजबंधुओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
बोलियों के बाद हुई आरती, निकली शोभायात्रा
कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रसेन महाराज की माला की बोली श्री केदार जी और संजय ऐरण की ओर से लगाई गई। अग्रसेन महाराज की छत्र की बोली राजेंद्र गर्ग एवं विनोद कुमार गर्ग डीडवाना वालों ने छुड़ाई। घोड़ी की बोलियों में प्रथम बोली राजेंद्र एवं विनोद कुमार गर्ग, द्वितीय और तृतीय बोली मोहनलाल गोयल एवं गोविंद नारायण गोयल, चतुर्थ बोली रामजीलाल एवं भगवान सहाय डीडवाना वालों तथा पंचम बोली गोविंद नारायण मंगल पीपल्दा वालों ने छोड़ी।
दोपहर तीन बजे अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन जी की आरती की। इसके बाद विशाल शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में शाही लवाजमे के साथ बैंड-बाजे, दो ऊंट और पांच घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए और समाजबंधुओं ने अल्पाहार की व्यवस्था की।
मनीष बढ़ाया एवं जीतू बढ़ाया ने अल्पाहार की व्यवस्था कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने भी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल महिलाओं को अग्रवाल नवयुवक सेवा समिति की ओर से सरप्राइज गिफ्ट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मगनलाल जैन, जगदीश अग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विनोद गर्ग, विष्णु अग्रवाल, संजय किरण, श्याम बिहारी मंगल, द्वारका प्रसाद गर्ग, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सतीश, मुन्नालाल गोयल, चिरंजीलाल गर्ग, रामप्रसाद गर्ग, विनोद गोयल, मोहनलाल गोयल, मुकेश गर्ग, शिवाजी जैन, रमेश अग्रवाल, गोविंद मंगल, प्रमोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, सौरव गर्ग, दीपक गोयल, मनीष गोयल, दिनेश बंसल, वैभव अग्रवाल, गोविंद नारायण मंगल, संजय मुन्नालाल गोयल, गोविंद प्रसाद मंगल, राधेश्याम बंसल, दीपक गर्ग, सतीश ऐरण, अशोक गर्ग, मनीष गर्ग, प्रहलाद गर्ग और सत्यनारायण अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। इसी तरह उपखंड के मंडावरी ग्राम में भी अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अग्रसेन महाराज की भविष्यवाणी यात्रा गांव के प्रमुख मार्ग को पर होकर निकल गई। 3 दिन से चल रहा अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा गोयल व श्वेता अग्रवाल प्रथम
महोत्सव के दौरान आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा गोयल और श्वेता अग्रवाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी मित्तल द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह में अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष विमल बोरदी, मंत्री विमल चौधरी, मनोहर चौधरी, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मंगल, कोषाध्यक्ष दामोदर चौधरी, संरक्षक मुरारी लाल गोयल तथा अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मीना बोरदी, उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, मंत्री नीतू चौधरी, सहमंत्री सविता चौधरी और कोषाध्यक्ष देनू चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत
कार्यक्रम में हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रेणु सर्राफ तथा पार्षद कमलेश चौधरी और मुकेश घीवाले का विशेष स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर रेणु सर्राफ ने कहा कि महिलाओं को गृहकार्य के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी पुरुषों के समान भागीदारी निभानी चाहिए।
संरक्षक मुरारी लाल गोयल ने समाजबंधुओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं का संचालन राजवर्धन चौधरी, निखिल अग्रवाल और डॉ. धीरज अग्रवाल ने किया। मंच संचालन दामोदर प्रसाद चौधरी ने किया।
अंत में अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष गौरव गोयल, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मंत्री रवि अग्रवाल, सहमंत्री लव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंशु मित्तल और धर्मेंद्र सर्राफ सहित अनेक लोग मौजूद थे।
राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण आवश्यक : आभामंडल

लालसोट। सामाजिक सेवा में अग्रणी संगठन भगतसिंह आभामंडल की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘देश को बचाना है तो बेटियां बचाइए’ रखी गई। इस दौरान बालिकाओं को समान अवसर, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
आभामंडल की महिला प्रवक्ता एकता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बालिकाओं ने सशक्तिकरण, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर विचार व्यक्त किए। आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में बालिकाओं को भी सामाजिक नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ दिलाई। प्रभारी शुभम ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए सभी से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के अध्यक्ष अनुराग प्रिय शर्मा ने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सशक्तिकरण, शिक्षा और समान अवसरों को सुनिश्चित करना देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नविता गौतम, अंकिता शर्मा, सरला देवी, दीपशिखा शर्मा, सोना जैन, धनबाई मीना, हेमा मीना, नीलम शर्मा, ज्योति बाकोलिया, भजन्ती मीना, सुमित्रा शर्मा, रुचि शर्मा, गोविन्द सहाय शर्मा, दीपक शर्मा और राहुल गौतम सहित आभामंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
पीएमश्री विद्यालय के मुख्य द्वार के पास निर्माण का विरोध, एसडीएम से लगाई गुहार

- विद्यालय विकास समिति की अनुमति के बिना पुस्तकालय निर्माण की तैयारी का आरोप, विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाएं प्रभावित होने की आशंका
लालसोट। लालसोट ब्लॉक के संवासा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के पास ग्राम पंचायत की ओर से सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करवाने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विद्यालय प्रशासन ने प्रस्तावित निर्माण पर आपत्ति जताते हुए उपखंड अधिकारी लालसोट को ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य अन्यत्र करवाने की मांग की है।
ग्रामीण चंद्र मोहन गुप्ता कैलाश प्रसाद बेरवा कजोड़ मल महेश चंद्र शर्मा अजय मीणा चिरंजीलाल सहित अनेक ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पीएमश्री विद्यालय संवासा के मुख्य द्वार के उत्तर दिशा में सड़क और विद्यालय के बीच करीब 20 से 25 फीट जगह है। विद्यालय संचालन के समय से ही इस जगह पर विद्यालय का अहाता रहा है। विद्यालय में सौंदर्यीकरण और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए यहां तारबंदी कर पौधारोपण किया गया है तथा अस्थायी पौधशाला भी विकसित की गई है।
विद्यालय प्रशासन का आरोप है कि ग्राम पंचायत इस जगह पर सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करवाना चाहती है। निर्माण कार्य के लिए आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले विद्यालय विकास समिति की अनुमति के बिना गुपचुप तरीके से मुहूर्त भी करवा दिया गया। इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति को नहीं दी गई।
ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित निर्माण स्थल पर विद्यालय के शौचालय एवं मूत्रालय के गहरे डीप बने हुए हैं। वहीं, कक्षा-कक्षों की खिड़कियां भी सड़क की तरफ खुलती हैं। ऐसे में निर्माण होने से विद्यार्थियों की सुविधाएं प्रभावित होने के साथ विद्यालय का सौंदर्यीकरण भी प्रभावित होगा। सड़क और विद्यालय की चारदीवारी के बीच कम दूरी होने के कारण आवागमन करने वाले वाहनों से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहने की आशंका जताई गई है।
विद्यालय प्रशासन ने उपखंड अधिकारी से विद्यार्थियों की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं, पीएमश्री विद्यालय के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित निर्माण कार्य अन्यत्र करवाने की मांग की है। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर विद्यालय के मुख्य द्वार के पास निर्माण कार्य रुकवाने की गुहार लगाई है।
पंचायत समिति लालसोट में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

-पंच-सरपंच चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और निर्वाचन नियमों की दी जानकारी

लालसोट (दौसा)। पंचायत राज चुनाव की तैयारियों के तहत शनिवार को पंचायत समिति लालसोट में रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संभावित प्रत्याशियों को पंच एवं सरपंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में प्रत्याशियों को नामांकन आवेदन में आवश्यक विवरण अंकित करने, निर्धारित दस्तावेज संलग्न करने तथा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही नामांकन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला का उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराना तथा नामांकन पत्र भरने और जमा कराने के दौरान होने वाली त्रुटियों से बचने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
विराट बजरंग दल सभी वार्डों में करेगा कार्यकारिणी का विस्तार

-तत्कालेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित, महिला मंडल अध्यक्ष भी होंगे नियुक्त; गौसेवा और बेटियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

लालसोट। लालसोट के तत्कालेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में विराट बजरंग दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सभी वार्डों में कार्यकारिणी का विस्तार करने, गौसेवा, बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर परिषद सभापति कपिल पुरोहित एवं उपसभापति बृजमोहन सैनी का संगठन के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत-सम्मान किया।
बैठक में विराट बजरंग दल के दौसा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी ने संगठन को सशक्त बनाने और आमजन के बीच सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लालसोट नगर के सभी वार्डों में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में महिला मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने की योजना है, ताकि महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूक कर उनकी भागीदारी बढ़ाई जा सके।
संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन
बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति कपिल पुरोहित ने कहा कि विराट बजरंग दल अपने नाम के अनुरूप व्यापक स्तर पर कार्य करने वाला संगठन बनेगा। संगठन की कार्यप्रणाली जमीनी स्तर पर केंद्रित होनी चाहिए, जिससे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे संगठन के साथ खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।
नगर परिषद उपसभापति बृजमोहन सैनी ने कहा कि विराट बजरंग दल जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य कर रहा है। उन्होंने गौसेवा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका का उल्लेख करते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान पर जोर
बैठक में जिला उपाध्यक्ष आकाश सैनी बौंलीवाला ने बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने और बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। वहीं, रामकल्याण उपाध्याय ने संगठन के कार्यों की सराहना की।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, गौसेवा सहित सामाजिक सेवा के कार्यों का विस्तार करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सुषमा चौधरी, ममता सैन, दिनेश जोशी, पप्पूलाल सैनी, राजेश कुमार सैनी, कमलेश कुमार सैनी (बिन्नू), गिर्राज प्रसाद सैनी, सावन हिंदू, राजेश जोशी, मनीष कुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, भुवनेश कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल गौतम, राहुल पहाड़िया, किशन साहू, अभिनव त्रिपाठी, दिनेश बड़ाया, अंकित गुप्ता, अजय सैनी, कमलेश सैनी, भजनलाल सैनी, गौरव तिवाड़ी, अभिषेक शर्मा, महेश कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, अश्विनी कुमार पाखला, विशाल पठाक, जितेंद्र बनास्या, गणेश महावर, लखन संवासा, लोकेश जोशी, मुरारी लाल सोनी, सुभाष चंद्र तिवाड़ी, विश्वेश गौतम, गुड्डू बामनिया, धर्मेंद्र मिरोठा, तनुज लक्ष्यकार, दिनेश साहू, गणेश साहू, विनीत साहू, आयुष शर्मा, दीपक शर्मा, अभिषेक पुरोहित, विकास गुप्ता और देवेंद्र कुमार मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपखंड क्षेत्र के डीडवाना गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामशाला हनुमान मंदिर, जोबनेर ज्वाला माता मंदिर, पपलाज माता मंदिर, दी माता मंदिर, ब्राह्मणी माता मंदिर, बिजासनी माता मंदिर, घाटा हनुमानजी महाराज मंदिर, बिनोरी बालाजी मंदिर और महाकाली मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुए।
इसी प्रकार रामगढ़ पचवारा के नाले वाले बालाजी मंदिर तथा राहुवास के खेड़ा खूंटी बालाजी महाराज मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-शांति और परिवार की मंगलकामना की।
नौ दिन शक्ति की आराधना का विशेष महत्व
महाकाली धाम में अनुष्ठान करवा रहे वेद पंडित कैलाश प्रसाद शर्मा ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र अनुष्ठान में भक्त मां जगदंबा की आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन दिनों विधि-विधान से पूजा और प्रार्थना करने से आध्यात्मिक शक्ति का संचय होता है। इससे व्यक्ति को जीवन की विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navratri Festival Begins; Ghat Sthapana Performed in Homes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, navratri mahotsav, mahakali temple lalsot, navratri ghatasthapana, maha aarti, rajasthan religious news, maa durga worship, kailash prasad sharma, ramgarh pachwara, rahuwas, hindu festivals, navratri celebrations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved