• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फील्ड में निकलीं नगर परिषद आयुक्त मोनिका सोनी, कई जगह अतिक्रमणों की हुई अनदेखी

Municipal Council Commissioner Monica Soni came out in the field, encroachments ignored at many places - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। यूडीएच प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत द्वारा नगर परिषद के निरीक्षण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों पर तबादले और निलंबन की गाज से परिषद का अमला सक्रिय दिखाई देने लगा है। आज नगर परिषद आयुक्त मोनिका सोनी बाजारों में निकली और मौके पर खड़े रहकर सफाई कराई। आयुक्त के साथ नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों का लवाजमा लोगों को नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए समझाइश करता दिखाई दिया। लेकिन, लालसोट रोड, नया कटला और मानगंज में दुकानों के आगे हो रहा अतिक्रमण न तो आयुक्त को दिखाई दिया और न ही अधिकारी कर्मचारियों को। दौसा में पद स्थापित होते ही एक्शन मोड में आई आयुक्त का कहना था कि शहर में सफाई और लोगों की सेवा के लिए ही उन्हें यहां पद स्थापित किया गया है। दो दिन से कर्मचारियों के भरोसे रहकर देख लिया। लेकिन यहां हालात बेकाबू दिखाई दिए। पूरा शहर सड़ रहा है, गंदगी में सांस लेना भी दूभर हो रहा है। ऐसे में उन्हें खुद सड़कों पर आना पड़ा। ऊपर से भी उन्हें निर्देश मिले हैं कि ऑफिस में मत बैठो, सड़कों पर जाओ और काम करो। ऐसे में रोज वार्डों में जाऊंगी और सफाई कराऊंगी।
आयुक्त ने लोगों से भी शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की। मौके पर हो रहे अतिक्रमण के बारे में जब आयुक्त से पूछा तो उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को बाद में देखेंगे। गौरतलब है कि सीएस सुधांश पंत के निर्देश के बाद यूडीएच प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने दो दिन पहले नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया था। इसमें उन्हें भारी अनियमितताएं मिली थी।
वही फाइलों में पेंडेंसी और जानबूझकर खामियां छोड़ी हुई दिखाई दी थी। पार्षदों और लोगों ने भी भ्रष्टाचार की शिकायतें की थी। जिसमें बहुमंजिला इमारतों के निर्माण में भ्रष्टाचार, फर्जी बिल उठाने, अतिक्रमण, पट्टा वितरण में अनियमितता, शहर में गंदगी की शिकायत की थी।
बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा अपने गृह क्षेत्र भरतपुर में भ्रष्टाचार मिटाने को अमला झोंका है तो, दौसा के अधिकारियों पर भी आंच आ सकती है। सीएम के निर्देश पर नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने टास्क पर काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Council Commissioner Monica Soni came out in the field, encroachments ignored at many places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, municipal council, udh chief government secretary t ravikant, inspection, transfer, suspension, officers, employees, municipal council commissioner, monica soni, markets, cleaning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved