• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराध व बाल विवाह कानून की दी जानकारी

Legal Awareness Programs Organized in Schools; Students Informed About Cybercrime and Child Marriage Laws - Dausa News in Hindi

लालसोट। तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट के तत्वावधान में शुक्रवार को "ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे- लीगल लिटरेसी एंड सेंसटाइजेशन प्रोग्राम इन स्कूल्स अक्रॉस राजस्थान" के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रालावास में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी अकाउंट बनाना, किसी की पहचान की नकल करना तथा क्लास ग्रुप में साइबर बुलिंग करना साइबर दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून, भारतीय संविधान तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। इसी क्रम में पैनल अधिवक्ता विष्णु कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीडवाना तथा चंद्रशेखर बैरवा ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंडोली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
वहीं पीएलवी हनुमान प्रसाद नापित ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्दावा में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान की तथा उन्हें कानून के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Legal Awareness Programs Organized in Schools; Students Informed About Cybercrime and Child Marriage Laws
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: legal awareness programs, organized, schools, cybercrime, child marriage laws, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved