• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खटवा रोड का जल्द होगा निर्माण, गाड़िया लुहारों का किया जाएगा पुनर्वास

Khatwa Road will be constructed soon, and the Gadia Lohars will be rehabilitated. - Dausa News in Hindi

महिलाओं ने सभापति प्रतिनिधि से लगाई गुहार – बोले, 15 वर्षों से यहां रह रहे हैं, अब जाएं तो कहां जाएं लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर स्थित खटवा रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन इससे पहले सड़क किनारे बसे गाड़िया लुहार परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।खटवा रोड पर निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही गाड़ियां लोहार परिवारों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते गाड़िया लोहार परिवारों की महिलाएं नगर परिषद कार्यालय पहुंची तथा नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी से उनका पुनर्वास किए जाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले 15 -20 वर्षों से खटवा रोड पर रह रहे हैं। सर्दी, गर्मी और बरसात में झोपड़ियों में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। बरसात के दिनों में पानी झोपड़ियों में भर जाता है, जिससे परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अब बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें वहां से हटाया जा रहा है, जिससे उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।अब वे जाए तो कहा जाए।
इस मौके पर सीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने पुनर्वास की मांग करते हुए स्थायी पट्टे देने की गुहार लगाई।
वहीं, सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी ने कहा कि खटवा रोड का निर्माण कार्य प्राथमिकता में है। सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाना आवश्यक है,गाड़िया लुहार परिवार को बिना पुनर्वास के नहीं हटाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा उनके पुनर्वास की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Khatwa Road will be constructed soon, and the Gadia Lohars will be rehabilitated.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khatwa road, gadia lohars, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved