लालसोट। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अधूरे आवासों को पूर्ण कराने के लिए जिला परिषद दौसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए सघन निरीक्षण अभियान में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 जुलाई से 14 अगस्त तक 347 लंबित आवासों में से 279 आवासों का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को आवास निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए पाबंद किया गया।
निरीक्षण के दौरान 6 आवासों की द्वितीय एवं 3 आवासों की तृतीय किस्त के एफटीओ किए गए। वहीं 33 आवासों की एल-7 जियो टैगिंग, 15 नॉन-स्टार्ट आवासों में निर्माण कार्य शुरू करवाने तथा 279 लाभार्थियों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 167 आवासों के निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार किए गए और अभियान के दौरान 1020 मानव दिवस का सृजन हुआ।
787 स्वीकृत आवास, 698 को दूसरी किस्त जारी ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
योजना के तहत अब तक स्वीकृत 787 आवासों में सभी 787 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 698 को द्वितीय किस्त तथा 498 लाभार्थियों को तृतीय किस्त जारी की जा चुकी है। 458 आवासों की एल-7 जियो टैगिंग भी पूरी हो चुकी है। 15 अगस्त की प्रगति के अनुसार अभी 294 आवास अपूर्ण हैं, जिनमें 85 आवास ऐसे हैं, जहां निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है।
नॉन-स्टार्ट आवासों के लाभार्थियों को सात दिवस के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं करने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
दोहरे लाभ में एक से वसूली, दूसरे को अंतिम नोटिस
जांच के दौरान दोहरा लाभ प्राप्त करने वाले दो लाभार्थियों का मामला भी सामने आया। इनमें से एक लाभार्थी से राशि की वसूली कर ली गई है, जबकि दूसरे लाभार्थी को सात दिवस में राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
30 एसएचजी सदस्य बने आवास सहायक
अभियान को गति देने के लिए 30 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों का आवास सहायक के रूप में पंजीकरण किया गया है। इन्हें 296 अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। वहीं 40 निरीक्षणों को संबंधित ऐप पर अपलोड किया गया है।
प्रोटोटाइप आवास का भूमि पूजन, 5 परिवारों को मिली प्रतीकात्मक चाबी
सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय में प्रधान नाथूलाल मीणा एवं विकास अधिकारी की मौजूदगी में प्रोटोटाइप आवास का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। इसके साथ ही क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पूर्ण हो चुके आवासों के लाभार्थियों को भी ग्राम पंचायतों द्वारा प्रतीकात्मक चाबियां सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पात्र परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करवाना है। इसके लिए नॉन-स्टार्ट एवं अधूरे आवासों की नियमित निगरानी के साथ लापरवाही बरतने वाले लाभार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
*पुलिस जांच अधूरी मानते हुए कोर्ट ने दिए नए सिरे से विस्तृत अनुसंधान के आदेश*
लालसोट। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-2 मधु शर्मा ने सरकार बनाम गोवर्धन लाल व अन्य प्रकरण में पुलिस जांच को अपूर्ण मानते हुए मामले की पुनः विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं।
अदालत ने अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह पाया कि अनुसंधान अधिकारी द्वारा जांच में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई तथा प्रक्रिया का समुचित पालन भी नहीं किया गया। इसी आधार पर न्यायालय ने मामले के महत्वपूर्ण पहलुओं की दोबारा गहन जांच को आवश्यक माना।
इन बिंदुओं पर होगी विस्तृत जांच
कोर्ट ने पुलिस को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं—महेन्द्र शर्मा की कथित आपराधिक भूमिका तथा कूटरचित आधार कार्ड में उसकी संलिप्तता की जांच
ई-मित्र संचालक विकास शर्मा की भूमिका की पड़ताल कूटरचित आधार कार्ड से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच के आदेश दिए है।
न्यायालय ने अभियुक्तगण नमोनारायण उर्फ नमो (नाथूलाल का पुत्र), ब्रजमोहन महावर (सोमोत्या महावर का पुत्र) तथा रामखिलाड़ी मीणा (रामसहाय मीणा का पुत्र) की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को स्वीकार कर लिया है।
इसके साथ ही अनुसंधान अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए है ।
*बार के दो लाख रुपये को लेकर विवाद, आरोप-प्रत्यारोप के बीच कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया, पूर्व अध्यक्ष बोले- कोई पैसा बकाया नहीं*
लालसोट। दी बार एसोसिएशन लालसोट में फंड के दो लाख रुपये को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रेमस्वरूप लामड़ा के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष लामड़ा ने एसोसिएशन के आरोपों को निराधार बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा निर्झरना, के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को नई कार्यकारिणी के गठन के बाद भी दो लाख रुपये की फंड राशि वापस नहीं की गई। सदस्यों का कहना है कि राशि लौटाने के लिए पूर्व अध्यक्ष से कई बार मौखिक रूप से तथा बैठकों में आग्रह किया गया, लेकिन करीब आठ माह बीतने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई। इसको लेकर साधारण सभा में सर्वसम्मति से निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष को सात दिन का नोटिस देने का निर्णय लिया गया। नोटिस अवधि में कथित बकाया राशि वापस नहीं किए जाने पर पुलिस थाना लालसोट में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष का पलटवार- बार का कोई पैसा बकाया नहीं
इधर पूर्व अध्यक्ष प्रेमस्वरूप लामड़ा ने कहा कि बार एसोसिएशन का उनकी तरफ कोई पैसा बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बार एसोसिएशन के पास उनकी ओर राशि बकाया होने से संबंधित कोई रसीद या दस्तावेज है तो वे उसे प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि “अगर बार के पास किसी तरह की रसीद है तो मेरे पास आकर पैसा ले सकते हैं।”
लामड़ा ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय तथा उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले संबंधित लोगों के विरुद्ध वे सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई करेंगे।
दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते अब मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच पहुंच गया है। बार एसोसिएशन जहां कथित बकाया राशि को लेकर आगे कार्रवाई की तैयारी में है, वहीं पूर्व अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए न्यायालय जाने की बात कही है।
अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाशचन्द शर्मा, सचिव ओमप्रकाश सैनी , एडवोकेट चंद्रभान सिंह नाथूलाल मीणा बाबूलाल हाडा हरि नारायण माठा,सुदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
*वार्ड आरक्षण पर टिकी रही लोगों की नजर, लालसोट नगर परिषद के वार्डों की खुली लॉटरी
आरक्षण की स्थिति साफ होते ही राजनीतिक गतिविधियों में आई तेजी, दावेदारों ने शुरू की लामबंदी*
लालसोट। नगर परिषद चुनावों को लेकर लंबे समय से वार्ड आरक्षण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की निगाहें मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में हुई आरक्षण लॉटरी पर टिकी रहीं। नगर निकायों के वार्डों की खुली लॉटरी में लालसोट नगर परिषद के सभी वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है।
लॉटरी के अनुसार लालसोट नगर परिषद में अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए वार्ड 2, 3 और 29 आरक्षित किए गए हैं, जबकि एससी महिला के लिए वार्ड 11 आरक्षित हुआ है। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 6 आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार ओबीसी ओपन वर्ग में वार्ड 5, 13, 21, 22 और 34 तथा ओबीसी महिला वर्ग में वार्ड 19 और 32 आरक्षित किए गए हैं।
वहीं सामान्य ओपन वर्ग में वार्ड 1, 4, 12, 14, 16, 18, 23, 24, 26, 27, 28, 30, 31, 33 और 35 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 7, 8, 9, 10, 15, 17, 20 और 25 आरक्षित हुए हैं।
आरक्षण के साथ बदले राजनीतिक समीकरण
वार्ड आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कई वार्डों में संभावित दावेदारों ने अपने-अपने स्तर पर समर्थकों से संपर्क शुरू कर दिया है। आरक्षण बदलने से कुछ दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगा है, वहीं नए चेहरों के लिए चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता खुल गया है।
राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी वार्डवार समीकरणों पर मंथन शुरू कर दिया है। अब दावेदार अपने-अपने वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने के साथ पार्टी स्तर पर टिकट की दावेदारी मजबूत करने में जुटेंगे। आरक्षण की घोषणा के बाद आने वाले दिनों में लालसोट की सियासत में और अधिक सरगर्मी देखने को मिल सकती है। इधर दूसरी तरफ रामगढ़ पचवारा में 18 अगस्त को व लालसोट में 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी। जिसमें चुनावी चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा मौजूद रहेंगे।
*लालसोट में कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत*
लालसोट । उपखंड मुख्यालय पर लालसोट में पवित्र जल लेकर आई कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कावड़ियो द्वारा लगाया गया बम बम भोले के जय घोष से आसमान गुंजायमान हो गया । लोगों ने जगह-जगह कावड़ यात्रा का पुष्प बरसात का स्वागत किया । कावड़ियों ने घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र में भाईचारा और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर कपिल पुरोहित, राहुल पाँखला सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद थे।
रामसिंहपुरा में कन्हैया दंगल में उमड़ी भीड़, पहलवानों ने दिखाए दमखम
देवनारायण मंदिर परिसर में आमजन की ओर से हुआ आयोजन
लालसोट। ग्राम पंचायत श्यामपुराकलां के रामसिंहपुरा गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आमजन की ओर से कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पहलवानों ने कुश्ती के शानदार दांव-पेच दिखाए। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।
अखाड़े में पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश महावर, श्यामपुराकलां ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती जैसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजनों से गांव की परंपरा और संस्कृति भी जीवंत रहती है।
कार्यक्रम में रामसिंहपुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन मौजूद रहे।
नाग पंचमी पर भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना
लालसोट । उपखंड मुख्यालय पर श्रवण मास की नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने शिवालय में जाकर भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर अमित शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया तथा पंडितों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की।
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं
10 सितंबर का पंचांग: सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

इथियोपिया ने भारतीय खनन कंपनियों को दिया न्योता, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर सहयोग पर रहा जोर

पीएम मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई : सीएम योगी
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक
हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड सितारे जो हर गणेश चतुर्थी पर घर लाते हैं बप्पा
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope