• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध गांजा तस्करी का खुलासा, 628.5 ग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Illegal Cannabis Smuggling Busted; Accused Arrested with 628.5 Grams of Contraband - Dausa News in Hindi

दौसा। दौसा कोतवाली पुलिस, डीएसटी व स्पेशल सैल रेन्ज कार्यालय जयपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में अभियुक्त हेमराज मीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 628.5 ग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाल भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि एसआई बनेसिंह, बाबूलाल, कुम्हेर सिंह की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान लालसोट पुलिया, दलेलपुरा रोड पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको पकड़कर तलाशी ली। अभियुक्त हेमराज मीना पुत्र भरतलाल निवासी निठार थाना भुसावर जिला भरतपुर के पास अवैध गांजा 628.5 ग्राम मिला, जिसे वह बेचने के फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा लाने व बेचने के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal Cannabis Smuggling Busted; Accused Arrested with 628.5 Grams of Contraband
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa police, ganja seizure, drug trafficking rajasthan, hemraj meena arrest, rajasthan crime news, police action india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved