• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Horrific Road Accident on Mega Highway: Two Young Men Killed in Collision with Unidentified Pickup Truck - Dausa News in Hindi

लालसोट। मंडावरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेंकोटा–सवाई माधोपुर मेगा हाईवे पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। रायपुरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। मंडावरी थाना पुलिस के एएसआई कैलाश मीणा के अनुसार, सवाई माधोपुर की ओर से आ रही पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की हुई पहचान पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त डीडवाड़ी निवासी मोहर सिंह गुर्जर और गालाद निवासी इरफान खान के रूप में की है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह मंडावरी उप जिला अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर मंडावरी पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horrific Road Accident on Mega Highway: Two Young Men Killed in Collision with Unidentified Pickup Truck
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horrific road accident, mega highway, two young men, collision, unidentified, pickup truck, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved