• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान, अजय सिंह परेवा बने हेड कांस्टेबल

Honor for excellent service, Ajay Singh Parewa becomes head constable - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले के साइबर सेल में कार्यरत कांस्टेबल अजय सिंह परेवा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया है। एसपी सागर राणा ने उन्हें हेड कांस्टेबल का बैज लगाकर सम्मानित किया।

साइबर क्राइम के मामलों में अहम भूमिका अजय सिंह परेवा ने साइबर सेल दौसा में कार्यरत रहते हुए जिले में हुई सैकड़ों चोरी, नकबजनी, अपहरण, ब्लाइंड मर्डर, लूट और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इसी बेहतरीन कार्य को देखते हुए पुलिस महानिदेशक जयपुर द्वारा जारी पदोन्नति सूची में उनका चयन किया गया।
प्रमोशन की प्रक्रिया
पुलिस महानिदेशक जयपुर द्वारा 4 अक्टूबर 2024 को चार कांस्टेबलों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन देने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद पुलिस प्रमोशन कैडर कोर्स पूरा करने के बाद अजय सिंह परेवा ने हेड कांस्टेबल के रूप में साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा में कार्यभार ग्रहण किया।
उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी की लहर है और उनके सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honor for excellent service, Ajay Singh Parewa becomes head constable
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: honor, excellent, service, ajay singh, parewa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved