• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन

Duty Awareness Day Organized at Rajesh Pilot Government Post Graduate College - Dausa News in Hindi

लालसोट । राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि कर्तव्य बोध दिवस हम सभी के लिए आत्मचिंतन का अवसर है। शिक्षक का दायित्व केवल विषय ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों का बीजारोपण करना भी है। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कर्मरत रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर पी.एम. मीना ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विश्व कल्याण की भावना निहित है। सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर हम आत्मकल्याण के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन से कर्तव्यबोध की प्रेरणा लेने पर जोर दिया।
सह आचार्य हनुमान प्रसाद मीना ने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति एवं संस्कारों को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है, जो शिक्षकों की कर्तव्यपरायणता का प्रतिफल है। शिक्षकों का दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी है। उन्होंने संगठन के ध्येय वाक्य राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज को आत्मसात कर श्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं इकाई सचिव डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने मंच संचालन करते हुए बताया कि संगठन प्रतिवर्ष 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती) तक कर्तव्य बोध दिवस मनाता है, जिसके अंतर्गत शिक्षक अपने कर्तव्यों का पुनः स्मरण कर राष्ट्र निर्माण हेतु सर्वगुण संपन्न नागरिकों के निर्माण का संकल्प लेते हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार बैरवा, डॉ. मोहनलाल खटीक, प्रिया भारती शर्मा, राकेश कुमार मीना, रामभरोसी बैरवा, लोकेश कुमार मीना, भारती चतुर्वेदी, डॉ. नेहा राघव, गायत्री पांडिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Duty Awareness Day Organized at Rajesh Pilot Government Post Graduate College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: duty awareness day, organized, rajesh pilot, government, post graduate college, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved