• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : चयनित शिक्षकों को 11-11 हजार रुपए का चेक, साफा और प्रतीक चिन्ह भेंट किया

District level teacher felicitation ceremony in Dausa: Selected teachers were presented with a cheque of Rs 11,000 each, a turban and a symbol - Dausa News in Hindi

दौसा। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पूनम मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगमोहन मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने की।

इस अवसर पर जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को 11-11 हजार रुपए का चेक, साफा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 5 वर्ग में राउमावि श्याम सिंहपुरा के शिक्षक संतोष कुमार शर्मा तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग में राउमावि जयसिंहपुरा के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश मीणा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व में राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जगमोहन मीणा ने शिक्षकों को समाज की धुरी बताते हुए उन्हें शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा से ही समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। अध्यक्षता कर रही लक्ष्मी रेला ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इंदिरा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत-अभिवादन किया। सहायक परियोजना समन्वयक रंगलाल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक/प्रारंभिक), सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एपीसी कपूर चंद, कार्यक्रम अधिकारी अनिल पनिहार, मोहनलाल, अजीत बेनीवाल, राजेंद्र शर्मा, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और शिक्षाविद उपस्थित रहे। मंच संचालन माधुरी गुप्ता, चंद्रकांता शर्मा और नवनीत शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level teacher felicitation ceremony in Dausa: Selected teachers were presented with a cheque of Rs 11,000 each, a turban and a symbol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district level, teacher, felicitation, ceremony, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved