• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला परिषद सदस्यों को दी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी

District Council Members Briefed on Solid Waste Management Rules - Dausa News in Hindi

दौसा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने की।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने 27 जनवरी 2026 को अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए इनके प्रावधानों, दायित्वों एवं पालन प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इन नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नियमों की तामील भी करवाई गई। बैठक में उप जिला प्रमुख मानदाता मीना, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, भौमाराम वर्मा एवं कल्याण सहाय वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Council Members Briefed on Solid Waste Management Rules
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district council members, solid waste management, rules, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved