• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध खनन एवं ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Demonstration of villagers at the collectorate against illegal mining and blasting - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। कुंडल तहसील क्षेत्र के गांव भेडोली की पहाड़ी पर चल रहे अवैध खनन एवं ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर देवेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने एवं स्टोन क्रेशर को बंद करने का आग्रह किया। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव कालू पटेल ने बताया कि भेडोली में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन एवं भारी ब्लास्टिंग से भौंरीलाल शर्मा के दो कमरे ढह गए। उस समय वहा कोई मौजूद नहीं होने की वजह से बडा हादसा टल गया। वहीं कई ग्रामीणों के मकान, दीवारें, शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने खनन माफिया को रोका तो मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिला प्रशासन जल्द कोई कार्रवाई नहीं करता है तो ग्रामीण पहाड़ पर चढ़कर आंदोलन करेंगे।
रामप्रसाद गुर्जर इंद्राज, हनुमान शर्मा, गोपाल व्यास, रामहेत, मुकेश, रामअवतार जौलिया, लक्ष्मीकांत चौधरी, सुरेश चौधरी, धन्ना चौधरी, भौंरीलाल शर्मा, जयनारायण जौलिया, बाबूलाल बैरवा, सत्यनारायण, श्रवण जौलिया, सियाराम, हरसहाय जौलिया, धन्नालाल, ताराचंद जौलिया आदि ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration of villagers at the collectorate against illegal mining and blasting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, villagers, demonstration, collectorate, illegal mining, blasting, hills, village bhedoli, kundal tehsil, memorandum, collector devendra kumar, action, mining mafia, close, stone crusher, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved