• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : ग्रैंड मास्टर डी. गुकेश के वर्ल्ड चैस चैंपियन बनने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

Dausa: Wave of happiness among sports lovers on Grand Master D. Gukesh becoming World Chess Champion - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत के ग्रैंड मास्टर डी. गुकेश के वर्ल्ड चैस चैंपियन बनने पर दौसा जिले में खेल प्रेमियों ने उत्सव मनाया। स्थानीय खिलाड़ियों, उनके माता-पिता और शतरंज प्रेमियों ने केक काटकर और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। आयोजन का उद्देश्य नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करना था। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। खेल प्रेमियों की निगाहें 14वें गेम पर टिकी थीं। जैसे ही चीनी ग्रैंड मास्टर डिंग लिरेन ने 55वें मूव पर गलती की, पूरे जिले में शतरंज प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों के बीच लाइव गेम देखने का जोश चरम पर था। 7 वर्षीय अभिवादन और उनके जुड़वां भाई अभ्युदय भादुका ने भी खेल की इस महत्वपूर्ण चाल को समझा और उनकी आंखों में चमक दिखी। बच्चे "गुकेश-गुकेश" के नारे लगाने लगे। डी. गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने क्लासिकल शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। अब तक केवल 18 खिलाड़ी ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
कार्तिकेय चैस अकादमी ने की बड़ी घोषणा
गुकेश की इस ऐतिहासिक जीत से प्रेरित होकर कार्तिकेय चैस अकादमी ने नववर्ष पर ₹1,00,000 इनामी राशि के ओपन चैस टूर्नामेंट की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को आयोजित होगी, जिसमें 8 चक्र खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में देश के किसी भी राज्य का खिलाड़ी भाग ले सकता है और विभिन्न विजेताओं को कुल ₹1 लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति

इस आयोजन में जिला शतरंज संघ अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, सचिव प्रीतिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन जोशी, दौसा जिले के आर्बिटर मुकेश गुर्जर, कमलेश भादुका, गणेश जैमन, सुशील कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों का जोश देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों में दीपमाला शर्मा, आशा भादुका, गौरव खंडेलवाल, सोमेश बटवाल, तरुण, अर्णव, कार्तिकेय जोशी, अभिवादन, अभ्युदय भादुका, निखिल, अदिति, शीर्ष, छवि, लवीश, धनंजय, शिव बोहरा सहित कई खिलाड़ी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Wave of happiness among sports lovers on Grand Master D. Gukesh becoming World Chess Champion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, wave, happiness, among, sports, lovers, grand master, d gukesh, becoming, world chess champion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved