• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा: होटल में दलित बालिका से दुष्कर्म, पुलिस की टीम जांच में जुटी

Dausa: Rape of Dalit girl in hotel, chaos in police administration, IG Umesh Dutt reached the crime scene. - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला मुख्यालय पर एक होटल में दलित बालिका से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हो गई।वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद दौसा शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। आईजी उमेश दत्त भी वारदात स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने कहा कि बालिका से दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कर जांच के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जयपुर में जेके लोन अस्पताल में मेडिकल टीम का गठन कर बालिका की मेडिकल जांच कराई जा रही है। विभिन्न जिलों से एफएसएल टीम के एक्सपर्ट से भी मौके पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया गया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से अत्याधुनिक जांच प्रणाली से पूरी तफ्तीश कराई जा रही है। सैंथल मोड पर होटल केसर में एक शादी समारोह में आई 6 वर्षीय दलित बालिका रात को होटल के कमरे में सो रही थी। इस दौरान किसी दरिंदे ने उसके दुष्कर्म किया। घटना का पता सुबह 4:00 बजे चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालिका जेके लोन जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल में एफएसएल टीम के साथ एसपी वंदिता राणा, एएसपी बजरंग सिंह शेखावत, डीएसपी कालूराम मीणा सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। वहीं गांधी तिराहे पर कोतवाली के समीप भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मासूम से दुष्कर्म के बाद शहर में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। होटल के लान में शादी समारोह के बाद सन्नाटा है। यहां शादी की खुशियां पूरी तरह काफूर दिखाई दे रही है। एसपी वंदिता राणा ने कहा कि घटना का पता लगते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश जारी है। बालिका को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Rape of Dalit girl in hotel, chaos in police administration, IG Umesh Dutt reached the crime scene.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, rape, dalit girl, hotel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved