• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा: हाईवे पर गोवंश की सुरक्षा के लिए उठी आवाज, टोल वे कंपनी से 'हाइड्रोलिक पशु एंबुलेंस' चलाने की मांग

Dausa : Voices Raised for Protection of Cattle on Highway, Demand for Hydraulic Animal Ambulance from Tollway Company - Dausa News in Hindi

दौसा। राष्ट्रीय राजमार्ग 21 (NH-21) पर आवारा गोवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और घायल पशुओं की सुध लेने के लिए गो सेवकों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े गो सेवकों ने जयपुर-महुआ टोल वे कंपनी के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर हाइड्रोलिक पशु एंबुलेंस के संचालन और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाने की पुरजोर मांग की। गो सेवक लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि हाईवे पर निराश्रित पशुओं के घूमने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इन दुर्घटनाओं में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है। मौके पर पशुओं को उठाने और इलाज के लिए ले जाने हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और भयावह हो जाती है। उन्होंने मांग की कि टोल वे कंपनी तत्काल एक हाइड्रोलिक पशु एंबुलेंस का सुचारू संचालन शुरू करे ताकि बीमार और दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को समय पर चिकित्सा मिल सके। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस संबंध में जिला प्रशासन और कलेक्टर द्वारा कई बार आदेश जारी किए जा चुके हैं। हाल ही में दौसा जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कलेक्टर ने कंपनी के प्रतिनिधियों को इस कार्य को जल्द पूरा करने और हाईवे से गोवंश को हटाकर गौशाला भिजवाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
हाईवे पर सुचारू यातायात और गोवंश की रक्षा के लिए बलराम पशु-पक्षी सेवा समिति, सोमनाथ गौ सेवा संस्थान और श्रीराम पशु-पक्षी गौ सेवा संस्थान के सदस्य एकजुट हुए। ज्ञापन देने वालों में सीताराम शर्मा, कमल किशोर, सागर कुमार महावर और प्रकाश प्रजापत सहित कई गो सेवक शामिल रहे।
गो सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाइड्रोलिक एंबुलेंस और निराश्रित गोवंश को हटाने का अभियान शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : Voices Raised for Protection of Cattle on Highway, Demand for Hydraulic Animal Ambulance from Tollway Company
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, nh-21, gau seva, hydraulic animal ambulance, jaipur mahwa tollway, district collector dausa, road accident prevention, stray cattle, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved