• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साइबर ठग गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर लेडीज कुर्ती के विज्ञापन से करता था ठगी

Cyber ​​fraud arrested: used to cheat people with advertisements of ladies kurtis on Instagram - Dausa News in Hindi

दौसा। नांगल राजावतान थाना पुलिस और साइबर सेल दौसा की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल और दो सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ठग देशभर के लोगों को इंस्टाग्राम पर लेडीज कुर्ती के विज्ञापन दिखाकर अपने जाल में फंसाता और ठगी करता था।

तकनीकी ट्रैकिंग से पकड़ा गया आरोपी थानाधिकारी हुसैन अली ने बताया कि Indian Cyber Crime Coordination Centre और SAMANVAYA Portal की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में नंबर नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में एक्टिव मिला, जिसके बाद एएसआई रघुराजसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी संसाधनों से लोकेशन ट्रैक कर पुलिस टीम खारया की ढाणी, बड़ागांव पहुंची और आरोपी विकास सैनी को हिरासत में लिया।
लेडीज कुर्ती के विज्ञापनों से लोगों को बनाता था शिकार
पुलिस जांच में सामने आया कि विकास सैनी इंस्टाग्राम पर लेडीज कुर्ती के आकर्षक विज्ञापन और वीडियो पोस्ट करता था। इन विज्ञापनों के जरिए वह ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन भुगतान करवाता, लेकिन प्रोडक्ट डिलीवर नहीं करता था।
ठगी में इस्तेमाल होते थे कई बैंक खाते और मोबाइल वॉलेट
जांच में आरोपी के एयरटेल पेमेंट बैंक, इंडसइंड बैंक, NSDL बैंक, JEO पेमेंट बैंक, पोस्ट पेमेंट बैंक सहित 5 बैंक खातों और 4 डिजिटल वॉलेट के जरिए लाखों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। आरोपी ने फोनपे, पेटीएम, मोबिक्विक और गूगल पे का उपयोग कर ठगी की राशि को इधर-उधर किया। पूछताछ में विकास सैनी इन ट्रांजेक्शनों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
अभियुक्त गिरफ्तार, जांच जारी
विकास सैनी के खिलाफ साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब अन्य सहयोगियों की पहचान कर रही है और आरोपी के बैंक खातों व डिजिटल ट्रांजेक्शनों की गहन जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : नाम: विकास सैनी, पिता का नाम : गंगाधर सैनी, निवासी: खारया की ढाणी, तन बड़ागांव, दौसा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cyber ​​fraud arrested: used to cheat people with advertisements of ladies kurtis on Instagram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cyber, ​​fraud, arrested, advertisements, ladies, kurtis, instagram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved