• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामगढ़ पचवारा में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला आयोजित

Climate change workshop organized in Ramgarh Pachwara - Dausa News in Hindi

रामगढ़ पचवारा। भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड ने रामगढ़ पचवारा के होटल सोनी में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिलीप तन्मय, नगर परिषद पार्षद चिराग जोशी, सीबीईओ लालसोट सत्यनारायण मीना, सीबीईओ रामगढ़ पचवारा रामावतार मीना, स्काउट सीओ प्रदीप सिंह, गाइड सीओ निरमा मीणा, पीईईओ शंभू दयाल मीना, और पीईईओ ओम प्रकाश रैगर ने किया। कार्यशाला में नेशनल मास्टर ट्रेनर श्रीकांत शर्मा ने जलवायु परिवर्तन, जीवन शैली में बदलाव, कार्बन उत्सर्जन, ग्रीनहाउस प्रभाव और ओजोन परत पर प्रभाव तथा इसके रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन इस सदी की सबसे बड़ी समस्या है और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सीबीईओ रामगढ़ पचवारा ने प्रतिभागियों से मन लगाकर कार्य करने का आह्वान किया। कुल 40 यूनिट लीडरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष केके जैमिनी का भी स्वागत किया गया।
कार्यशाला में क्लाइमेट लीडर महेंद्र साहू, गौरव गोयल, हर्ष शर्मा और विवेक शर्मा ने ट्रेनर के रूप में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Climate change workshop organized in Ramgarh Pachwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: climate change, workshop, organized, ramgarh, pachwara, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved