• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भागवताचार्य कल्याण प्रसाद मिश्र की जयंती समारोह 15 नवंबर को

Celebration of Bhagwatacharya Kalyan Prasad Mishra birth anniversary on November 15 - Dausa News in Hindi

लालसोट । उपखंड मुख्यालय पर श्री सनातन धर्म शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में क्षेत्र के प्रमुख भागवत आचार्य और संस्कृत शिक्षा के अग्रदूत स्वर्गीय कल्याण प्रसाद मिश्र की जयंती 15 नवंबर को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। संस्था के दिनेश मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि इस अवसर पर संस्कृत वाड्मय के प्रति समर्पित शिक्षकों एवं क्षेत्र के संस्कृत विद्वानों का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले अध्यापकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात अतिथियों के उद्बोधन, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों, आचार्यों, धर्माचार्यों एवं पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और आचार-विचार के प्रति आस्था और गौरव की भावना को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebration of Bhagwatacharya Kalyan Prasad Mishra birth anniversary on November 15
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebration, bhagwatacharya, kalyan, prasad, mishra, birth anniversary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved