• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देशी घी तस्करी का बड़ा खुलासा : अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 2 करोड़ की घी बरामद

Big disclosure of Desi Ghee smuggling: Inter-state gang exposed, ghee worth Rs 2 crore recovered - Dausa News in Hindi

दौसा, महवा। महवा थाना पुलिस ने घी तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक के देशी घी की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ड्राइवर, ट्रांसपोर्ट एजेंसी मालिक और उसके साथी शामिल हैं। पुलिस ने एक 12 चक्का टैंकर भी जब्त किया है जिसमें घी की तस्करी की जा रही थी। कैसे हुआ घोटाला दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, महवा से महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित सनफ्रेश एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को 21,850 किलो देशी घी भेजा गया था। ट्रांसपोर्ट का जिम्मा उज्जैन की योगेन्द्र देव पांडे ट्रैवलिंग एजेंसी को सौंपा गया। 11 मई की रात 9:15 बजे टैंकर रवाना हुआ, जिसे संजय नामक ड्राइवर चला रहा था।
कुछ दिनों बाद कंपनी ने जब संपर्क किया तो ड्राइवर ने घी से लदा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने की झूठी कहानी सुनाई और बताया कि सारा घी बह गया है। न तो किसी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, न ही किसी दुर्घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस की पैनी जांच
महवा थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के करीब 800 किलोमीटर क्षेत्र में फैले संदिग्ध रूटों की जांच की। भरतपुर, धौलपुर, मुरैना, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर सहित कई जिलों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर सेल की मदद से 100 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की CDR रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया।
आखिरकार साइबर और तकनीकी सर्विलांस से संदिग्धों की मूवमेंट की पुष्टि हुई और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की निशानदेही पर धौलपुर की ओम शंकर मिल्क फैक्ट्री से 18 टन (18,000 किलो) देशी घी जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए तस्कर
संजय मालवीय पुत्र घीसा मालवीय उर्फ सुभाष, निवासी खजूरी थाना कानड़ा जिला आगर, हाल निर्माण नगर, इटावा। योगेन्द्र देव पांडे पुत्र ओमशरण पांडे, निवासी छाया नगर, उज्जैन। रोहित प्रजापत पुत्र कैलाश, निवासी कलसाडा खुर्द, थाना शादलपुर, जिला धार। पवन बघेल पुत्र रामप्रकाश, निवासी बामोर कलां, थाना बामोर, जिला मुरैना।
बड़ी कामयाबी, गहराई से साजिश
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी वर्षों से घी तस्करी के धंधे में लिप्त थे और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का दुरुपयोग कर माल को रास्ते में ही बेच देते थे। महाराष्ट्र पहुंचने से पहले ही देशी घी को धौलपुर के ओम शंकर मिल्क फैक्ट्री में बेचने की तैयारी थी। यह गिरोह पूरे प्रदेश में फैला था और कई बार ड्राइवर और एजेंसियों की मिलीभगत से कंपनियों को चूना लगाते थे।
पुलिस टीम को बधाई
थानाधिकारी राजेन्द्र मीना के नेतृत्व में एएसआई सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार, भागीरथ, राजेश कुमार, महेश, सोनवीर व लख्मी की टीम ने सूझबूझ से न सिर्फ तस्करी को रोका बल्कि बड़े स्तर पर माल की बरामदगी भी करवाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big disclosure of Desi Ghee smuggling: Inter-state gang exposed, ghee worth Rs 2 crore recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big disclosure, desi ghee smuggling, inter-state, gang exposed, ghee, recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved