• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सशक्त बालिका से ही बनेगा सशक्त समाज: भारत स्काउट-गाइड संगोष्ठी में गूंजे विचार

A strong society can only be built through empowered girls: Thoughts echoed at the Bharat Scouts and Guides symposium - Dausa News in Hindi

लालसोट । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, लालसोट के तत्वावधान में में “सशक्त बालिका ही महिला सशक्तिकरण का प्रथम आधार” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखना था। संगोष्ठी में नगर परिषद की पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अंजना त्यागी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा, यूथ कमेटी की उपाध्यक्ष शिवानी सैनी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, प्रिंसिपल आशा सेजवाल, प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल, प्रिंसिपल ऊषा शर्मा, हिमालय वुड बैज धारी गाइड कैप्टन ज्योति शर्मा, क्लाइमेट लीडर महेंद्र साहू, आजीवन सदस्य वंदना सेठी और सुमित्रा सौंखिया सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षित और आत्मनिर्भर बालिका ही भविष्य में सशक्त महिला बनती है। ऐसी महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए बालिकाओं को शिक्षा, अवसर और सुरक्षा प्रदान करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
संगोष्ठी के दौरान राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित उत्कृष्ट प्रतिभाओं आरवी चतुर्वेदी और आराध्या शर्मा सहित शिवानी सैनी, अदिति शर्मा, स्नेहा खंडेलवाल, मोनिका मीणा और श्रुति सैनी का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में स्काउट-गाइड संगठन से जुड़ी बुलबुल, गाइड और रेंजर बालिकाओं के साथ चयनित महिला आजीवन सदस्यों, कमिश्नर और गाइड कैप्टनों ने भी भाग लिया। बालिकाओं और महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
अंत में स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत स्काउट गाइड संघ बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी करता रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A strong society can only be built through empowered girls: Thoughts echoed at the Bharat Scouts and Guides symposium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strong society, empowered girls, guides symposium, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved