• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से

Second phase of Vikas Bharat Sankalp Yatra urban campaign from Tuesday - Churu News in Hindi

चूरू। विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के द्वितीय चरण में जिले में मंगलवार, 6 फरवरी से शहरी निकायों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। एडीएम उत्तमसिंह शेखावत ने बताया कि चूरू नगर परिषद मुख्यालय पर 6 फरवरी को कमला गोयनका टाउल हॉल व वन विहार कॉलोनी पार्क नंबर 2 में, 7 फरवरी को ओंकारमल सर्राफ आदर्श विद्या मंदिर शिव कॉलोनी व राम मंदिर में, 08 फरवरी को पंखा रोड़ स्थित पारखों का नोहरा व अम्बेडकर भवन चूरू तथा 9 फरवरी को रतननगर नगर पालिका मुख्यालय स्थित गांधी बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 10 फरवरी को राजगढ़ नगर पालिका कार्यालय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के खेल मैदान में 12 फरवरी को तारानगर नगरपालिका कार्यालय व तारानगर एमजेएम कोर्ट परिसर के आगे, 13 फरवरी को सरदार शहर नगरपरिषद मुख्यालय पर ताल मैदान व नेहरू पार्क, 14 फरवरी को कृषि उपज मण्डी व नवोदय विद्यालय सरदारशहर में एवं 15 फरवरी को एसबीडी कॉलेज सरदारशहर में, 17 फरवरी को रतनगढ़ नगरपालिका कार्यालय व नेहरू स्टेडियम, 19 फरवरी को रतनगढ़ नगरपालिका मुख्यालय पर दास बालाजी स्टेट स्कूल के पीछे व रामचंद पार्क में, 20 फरवरी को राजलदेसर नगरपालिका मुख्यालय पर आथूणा बास प्रजापति भवन व एनएच 11 रोड स्थित श्री राजलदेसर गौशाला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 21 फरवरी को बीदासर पुलिस थाने के पास रैन बसेरे व वार्ड नंबर 32 के शिव मंदिर के पास अम्बेडकर भवन में, 22 फरवरी को छापर नगरपालिका कार्यालय व अम्बेडकर भवन छापर में, 23 फरवरी को सुजानगढ़ नगरपरिषद कार्यालय व अम्बेडकर भवन दुलिया बास सुजानगढ़, 24 फरवरी को डूंगरगढ़ रोड जाट समाज भवन सुजानगढ़ व सालासर रोड बस स्टेण्ड सुजानगढ़ एवं 25 फरवरी को बागड़ा भवन फाटक नंबर 01 सुजानगढ़ व अम्बेडकर भवन सुजानगढ़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। एडीएम शेखावत ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों के आयोजन के संबंध में समुचित निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second phase of Vikas Bharat Sankalp Yatra urban campaign from Tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, second phase, vikas bharat sankalp yatra, urban campaign, camps, organized, urban bodies, district, tuesday, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved