• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चूरू के विकास से जुड़े मुद्दों के लिए पत्रकार माधव शर्मा सदैव मुखर रहे : कुमार अजय

Journalist Madhav Sharma was always vocal for issues related to Churus development: Kumar Ajay - Churu News in Hindi

चूरू। चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं पत्रकार माधव शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर सूचना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों एवं जनसंपर्क कर्मियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एडीपीआर कुमार अजय ने कहा कि चूरू के विकास से जुड़े मुद्दों के लिए सदैव ही मुखर रहे। विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर उनकी पकड़ देखते ही बनती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की राजनीति, समाज, संस्कृति और इतिहास रूचि रखने वाले लोगों के लिए वे एनसाईक्लोपीडिया की तरह थे और सामाजिक सरोकार के मसलों पर हमेशा सक्रिय। माधव शर्मा की अध्ययनशीलता गजब थी और पत्रकारिता, जनसंपर्क और लेखन के क्षेत्र में जुड़े लोगों को उनसे सीखना चाहिए। एपीआरओ मनीष कुमार ने कहा कि चूरू के विकास के लिए माधव शर्मा की सजगता व सक्रियता और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल ने कहा कि माधव शर्मा समाज व देश के हित में अंतिम समय तक चिंतित व सक्रिय रहे। उन्होंने सदैव समाज के दबे, कुचले और वंचित वर्गों के भले के लिए काम किया।
इस दौरान पत्रकार नवरतन प्रजापत, पवन माटोलिया, कुंजबिहारी बिरमीवाला, विजय सारस्वत, नरेश पारीक, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल, पत्रकार एमए पठान, वरिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, सूचना सहायक धर्मपाल सिंह शेखावत, संजय गोयल, विजय रक्षक, ओमप्रकाश शर्मा, पत्रकार मोहम्मद अली पठान, सेवानिवृत्त भू अभिलेख निरीक्षक श्रीचंद, सहित पत्रकार जनसंपर्ककर्मियों ने माधव शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Journalist Madhav Sharma was always vocal for issues related to Churus development: Kumar Ajay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, municipal council, former chairman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved