• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लिछमा देवी के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाया प्रशासन गाँवों के संग अभियान

Administration brought a gift of happiness to the family of Lichma Devi, campaign with villages - Churu News in Hindi

- नाम संशोधन हुआ और साथ ही मिली हजारों की फीस चुकाने से राहत, अब सरकारी योजनाओं में भी उठा सकेंगे समुचित लाभ

चूरू । प्रशासन गाँवों के संग अभियान आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे है। प्रशासन गाँवों के संग अभियान ऎसा ही एक वरदान बनकर बीदासर के बाडसर गाँव के नानूराम, बालू राम, कालू राम, श्रवण राम व लिछमा देवी नायक के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाया। बीदासर एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि बाडसर की लिछमा देवी पत्नी गिरधारी राम नायक अपने चार पुत्रों सहित शिविर में आयी। शिविर प्रभारी रमेश कुमार के समक्ष उन्होंने अपनी परेशानी रखते हुए कहा कि जमाबंदी में पति तथा पुत्रों के पिता का नाम सही नहीं होने से किसान क्रेडिट कार्ड ,पीएम किसान सम्मान निधि इत्यादि लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए मेरे पति व पुत्रों के पिता का नाम सही कर गिरधारी राम दर्ज किया जाये। लिछमा देवी ने बताया कि जमाबंदी में नाम सुधारने के लिए हजारों रुपए की फीस बताई। वह गरीब अनुसूचित जाति की महिला है, इतनी फीस भरने में असमर्थ है।
शिविर प्रभारी बीदासर एसडीएम रमेश कुमार ने दस्तावेजों की जांच की तथा सभी खातेदारों के साक्ष्य लिए। शिविर में उपस्थित बीदासर तहसीलदार से जांच रिपोर्ट तलब की। तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा ने हल्का पटवारी व भू-अभिलेख से हाथों-हाथ रिपोर्ट लेकर प्रार्थी के पति का राजस्व रिकॉर्ड में सही नाम गिरधारी राम संशोधित करने की अभिशंषा कर दी ।
इस पर उपखंड अधिकारी के भू राजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत संशोधन आदेश जारी कर दिए तथा जमाबंदी में गिरधारी राम का संशोधित नाम दर्ज कर दिया गया। इतना जल्दी बिना किसी शुल्क के नाम संशोधन होने पर प्रार्थी लिखमा देवी ने शिविर आयोजन के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हजारों रूपए की फीस से राहत मिली है, साथ ही अब उनका परिवार सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठा पायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administration brought a gift of happiness to the family of Lichma Devi, campaign with villages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: administration, gift, happiness, family of lichma devi, campaign, villages, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved