जब्तशुदा शराब सुपुर्दगी पर दिए जाने की निगरानी याचिका खारिज, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
- विधि संवाददाता-
बूंदी। जब्तशुदा शराब को सुपुर्दगी पर दिए जाने के मामले में गलत ढंग से एनओसी जारी करने पर जिला जज दिनेश कुमार गुुप्ता ने आबकारी निरीक्षक के संदिग्ध आचरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। आदेश की प्रति आबकारी आयुक्त उदयपुर और मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। साथ ही आबकारी आयुक्त से अपेक्षा की है वह आबकारी निरीक्षक के खिलाफ की गई कार्रवाई से 6 मार्च, 2024 तक अदालत को अवगत कराए जाने की अपेक्षा की गई है। इसके साथ ही जिला अदालत ने शराब ठेकेदार अजय पुत्र मोहनलाल की निगरानी याचिका सारहीन और अनावश्यक तंग करने वाली मानते हुए 10,000 रुपए की कॉस्ट के साथ खारिज कर दी। कॉस्ट की राशि शराब ठेकेदार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करानी होगी।
प्रकरण के तथ्यों के मुताबिक बूंदी पुलिस ने 24 अक्टूबर, 2023 को रामगंज बालाजी में कंचन होटल के पास शराब ठेकेदार के लाइसेंसशुदा परिसर के पास वाले स्थान से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की थी। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इस शराब को ठेकेदार अजय ने अपनी लाइसेंसशुदा बताते हुए सुपुर्दगी पर लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी लगाई थी। जिसे एसीजेएम कोर्ट ने क्षेत्राधिकार के बाहर मानते हुए खारिज कर दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए ठेकेदार अजय ने जिला अदालत में निगरानी याचिका प्रस्तुत की थी।
मामले की सुनवाई के दौरान ठेकेदार के वकील धनराज प्रजापत ने अदालत को बताया कि ठेकेदार को पहले वर्ष 2022-23 के लिए जो लाइसेंस जारी किया गया था, उसमें दुकान परिसर का साइज 12 गुणा 20 फीट का एरिया लिखा था। लेकिन, वर्ष 2023-24 लाइसेंस रिन्युअल के समय साइट प्लान में गलती से एरिया 12 गुणा 15 अंकित हो गया। जबिक वह 12 गुणा 20 फुट के परिसर में ही दुकान चला रहा है। इस तरह यह लाइसेंसशुदा वैध शराब है जिसे पुलिस ने मनमाने ढंग से जब्त किया है।
वकील का यह भी कहना था कि जब किसी वस्तु को आपराधिक प्रकरण में जब्त करने के बाद उसकी सूचना संबंधित कोर्ट को दे दी जाती है तो उसे सुपुर्दगी पर देने का अधिकार उस न्यायालय का हो जाता है। इस तरह सुपुर्दगी की अर्जी खारिज करके अधीनस्थ अदालत ने कानूनी भूल की है।
इस दौरान आबकारी निरीक्षक का लोक अभियोजक को संबोधित एक पत्र भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें लिखा था कि आबकारी विभाग ने इस प्रकरण में अपनी कार्यवाही पूरी कर ली है। इसलिए अगर जब्तशुदा शराब ठेकेदार को सुपुर्दगी पर दी जाती है तो आबकारी विभाग को इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
वहीं विशेष लोक अभियोजक योगेश यादव ने निगरानीकार के वकील के तर्कों का विरोध किया।
उन्होंने अधीनस्थ कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि आबकारी निरीक्षक का उनके नाम संबोधित जो पत्र पेश किया गया है, वह वास्तव में कभी उनके कार्यालय को प्राप्त ही नहीं हुआ। इसके अलावा शराब ठेकेदार के लाइसेंसशुदा परिसर से सटे विशेष रूप से डिजाइन किए गए 5 गुणा 12 फुट के परिसर से जब्त की गई है। जो लाइसेंसशुदा शराब नहीं मानी जा सकती। बल्कि अनाधिकृत परिसर में अवैध भंडारण होने से यह आपराधिक और दंडनीय अपराध है। आबकारी अधिनियम की धारा 69 (2- बी के तहत ऐसी शराब को सुपुर्दगी पर दिए जाने का मजिस्ट्रेट के न्यायालय को अधिकारी प्राप्त नहीं है। दूसरे यह शराब उपेंद्र और दयाराम के कब्जे से बरामद हुई है, जो ना तो ठेकेदार अजय के कर्मचारी हैं और ना ही उनके नाम किसी तरह का लाइसेंस जारी हुआ है। उन दोनों की जमानत अर्जी भी कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जिला जज ने माना कि जब्तशुदा शराब ठेकेदार के लाइसेंसशुदा परिसर नहीं बल्कि विशेष रूप से डिजाइन 5 गुणा 12 फुट के परिसर से जब्त हुई है। इसे लाइसेंशुदा नहीं माना जा सकता। आबकारी अधिनियम की धारा 69 (2- बी के तहत जब्तशुदा शराब को सुपुर्दगी पर छोड़ने का अधिकारी केवल जिला आबकारी अधिकारी बूंदी को ही प्राप्त है।
इसी तरह आबकारी निरीक्षक की ओर से लोक अभियोजक को संबोधित 23 जनवरी, 2024 का पत्र भी अनधिकृत तौर पर ठेकेदार से मिलीभगत करके लिखा हुआ लगता है। इसकी गहन जांच किए जाने की जरूरत है। क्योंकि आबकारी अधिनियम की धारा 69 (2- बी) के प्रावधानों के तहत ऐसा पत्र केवल जिला आबकारी अधिकारी बूंदी या उससे उच्चतर अधिकारी द्वारा ही लिखा जा सकता था। यह मामला गंभीर होने के कारण आबकारी आयुक्त उदयपुर और मुख्य सचिव को अवगत कराया जाना आवश्यक है।
मां बनने के बाद बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को भड़कीं पत्रलेखा, कहा- अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है
अक्षय तृतीया विशेष : सोना नहीं तो ये चीजें खरीदना होगा शुभ, बरकत के साथ घर में सुख-समृद्धि का होगा वास
अब ओटीटी पर 'दो दीवाने सहर में' का उठाएं लुत्फ, मृणाल और सिद्धांत का देखिए जादू
अक्षय तृतीया 2026: 100 साल बाद बन रहा अद्भुत अक्षय योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, धन-समृद्धि के खुलेंगे नए द्वार
इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल: जब तीन इंजनों की गूंज से शुरू हुआ भारतीय रेल का सफर
अमावस्या पर तुला राशि को होगा बड़ा लाभ, कर्क राशि में नन्हें मेहमान के आगमन के संकेत
भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट
'जगधात्री' में माया का किरदार मेरे जैसा ही, परिवार के लिए कुछ भी कर सकती हूं : सायंतनी घोष
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस
शाहीन ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग तस्वीरों में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, बहन आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
बांके बिहारी के चरण दर्शन से जगन्नाथ रथ निर्माण शुरू तक, अक्षय तृतीया पर मंदिरों में होते हैं खास आयोजन
कैसे बने असरानी 'कॉमेडी किंग'? दो बड़े कलाकारों से मिली प्रेरणा ने बदला था भाग्य
विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर बड़ा फैसला, मद्रास हाईकोर्ट ने वेबसाइट और केबल टीवी रिलीज पर लगाई रोक
'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती
लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल, सरकार को नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

'भारत ने देखा, इंडिया ने हराया', लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिरने पर राहुल गांधी का बयान

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप
राशिफल 18 अप्रैल 2026: अश्विनी नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग में मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ
'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
मां बनने के बाद बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को भड़कीं पत्रलेखा, कहा- अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है
शाहीन ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग तस्वीरों में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, बहन आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार
संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स
भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
'भूत बंगला' पब्लिक रिव्यू: किसी ने बताया टाइम पास तो किसी को याद आई भूल भुलैया
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण
घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
आंवला से पपीता तक, लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' हैं ये फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे
मीठी तुलसी: सिर्फ नाम ही नहीं, गुणों में भी मीठा है यह पौधा, गर्मियों में देगा अनगित फायदे
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा
बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
देखें आज 18/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope