• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वस्थ लोकतंत्र की अचूक दवा, शत प्रतिशत मतदान

The sure shot medicine for a healthy democracy is 100% voting - Bikaner News in Hindi

-अस्पतालों में दवा रंगोली सजाकर दिया गया मतदान का अनूठा संदेश बीकानेर। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल तथा जिला स्वीप अधिकारी नित्या के. के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा रंगोली का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक सरकारी अस्पतालों में चिकित्सको, फार्मासिस्ट, नर्सिंग अधिकारी सहित अस्पताल स्टाफ द्वारा स्टोर में उपलब्ध दवाईयों से श्रृंखला बनाकर रंगोली सजाई गई। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा ने जानकारी दी कि अस्पतालों में दवाईयों की स्ट्रिप, बोतल, शीशी, सिरिंज व पाउच इत्यादि का उपयोग करते हुए सहज दृश्य स्थान पर मतदान की रंगोली सजाई गई। जिसमें "स्वस्थ लोकतंत्र की अचूक दवा, शत प्रतिशत मतदान" का संदेश दिया गया। डीपीसी मालकोश आचार्य ने जानकारी दी कि रंगोली के साथ-साथ स्टाफ द्वारा वीडियो संदेश जारी कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी आधिकारिक मतदान की अपील की गई है। धनतेरस के अवसर पर राजकीय अवकाश होने के बावजूद प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ओपीडी के दौरान ही अस्पताल कार्मिकों ने बहुत सुंदर दवा रंगोलिया सजाई जो कि अपने तरह का अपूर्व प्रयास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The sure shot medicine for a healthy democracy is 100% voting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, sweep programme, district election officer, bhagwati prasad kalal, district sweep officer, nitya k of, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved