• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मरुधर बीकाणा महासंघ ने किया माड गायक अली-गनी का अभिनंदन

Marudhar Bikana Mahasangh congratulated Maad singer Ali-Ghani - Bikaner News in Hindi

पद्मश्री की घोषणा से बढ़ा बीकानेर का मान : तंवर बीकानेर । प्रसिद्ध माडगायक बंधु अली-गनी को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा करने पर मरुधर बीकाणा महासंघ द्वारा जयपुर रोड स्थित शिविका गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महासंघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने बताया कि तेजरासर जैसे छोटे से गांव में जन्मे दोनों लोक गायकों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। इन्हें पद्म अलंकरण मिलने की घोषणा करना प्रत्येक बीकानेरी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इन्होंने अल्लाह जिलाई बाई, हिसामुद्दीन उस्ता, सुधीर तैलंग और डाॅ. वीएस व्यास के बाद एक बार फिर जिले को प्रसिद्धि दिलाई है।
इस दौरान अली-गनी बंधुओं ने केसरिया बालम गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि लोक कला, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में बीकानेर का विशेष स्थान है। यहां जन्म लेना अपने आप में गर्व की अनुभूति है। उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने गुरु के मार्गदर्शन और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया।
इस दौरान आरपीएस में चयनित भानु प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व चेयरमेन मकसूद अहमद, डाॅ. अजीज अहमद सुलेमानी, डाॅ. तनवीर मालावत, चंद्र प्रकाश ओझा, दिनेश चंद्र सक्सेना, संगठन के उपाध्यक्ष डॉ सतीश कच्छावा, महामंत्री सुरेश भार्गव, उपाध्यक्ष कृष्ण मीना, तथागत संस्था अध्यक्ष लखीराम बीबान, कोठारी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव, अतिरिक्त लोक अभियोजक भगवान सिंह,राजेंद्र भार्गव, पूर्व आयुक्त यूआईटी मनोहर सिंह, यशपाल आचार्य, संजय ठोलिया, डॉक्टर नमित सक्सेना आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marudhar Bikana Mahasangh congratulated Maad singer Ali-Ghani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marudhar bikana mahasangh, congratulated, maad singer ali-ghani, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved